नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणामों ने सबकों हैरान करके रख दिया था। बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर दी थी। अब हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। अभी राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री के चेहरों पर निर्णय लेना बाकि है। लेकिन इससे पहले ही 16 अक्टूबर 2024 के अखबारों में हरियाणा सरकार का एक विज्ञापन काफी चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन में PM मोदी के साथ नायब सैनी की तस्वीर छपी हुई है
इस विज्ञापन में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नायब सैनी की तस्वीर छपी हुई है। जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण को लेकर आमंत्रित किया गया है। इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण का समय, तारीख और स्थान भी दिया हुआ है। हरियाणा सरकार के इस विज्ञापन के अनुसार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
हरियाणा सरकार के विज्ञापन ने पहले ही काफी संकेत दे दिए हैं
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंचकूला में आज 16 अक्टूबर 2024 को बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। बीजेपी ने इस बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया हुआ है। दोनों वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज पंचकूला में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद ही हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, केवल औपचारिकता मात्र रह गया है। क्योंकि हरियाणा सरकार के विज्ञापन ने पहले ही काफी संकेत दे दिए हैं।
हरियाणा सरकार ने विज्ञापन में पीएम नरेंद्र मोदी और नायब सिंह सैनी की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी आलाकमान को नायब सिंह सैनी पर पूरा भरोसा है और उन्हें सीएम पद के लिए योग्य माना गया है। वहीं हरियाणा सरकार के विज्ञापन के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह 17 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे, दशहरा ग्राउंड, सेक्टर 5, पंचकूला में होगा।





