back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकुंभ से चर्चा में आई हर्षा रिछारिया ने दी सुसाइड की धमकी, बोलीं- मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं

प्रयागराज महाकुंभ मेले से चर्चा में आई सुंदर साध्‍वी हर्षा रिछारिया ने सुसाइड की धमकी दी है। हर्षा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, आखिर मसला क्या है इस वायरल साध्वी के साथ चलिए जानते हैं...

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ मेले से वायरल हुई साध्वी हर्षा रिछारिया को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हर्षा ने सुसाइड करने की धमकी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया। वीडियो में हर्षा भावुक होती नजर आई।

बताऊंगी किसने मेरे साथ क्या किया है?

हर्षा रिछारिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में हर्षा कह रही हैं- ‘मेरे परिचय के कुछ लोग मेरे फर्जी वीडियो शेयर कर रहे हैं, इन फर्जी वीडियो से मेरी बदनामी हो रही है। जो लोग ये फर्जी वीडियो वायरल कर रहे हैं, उनके नाम मेरे पास आ गए हैं।’ हर्षा रिछारिया ने आगे कहा- ‘मैं इन चीजों से इतनी तंग आ चुकी हुं कि मन कर रहा है सुसाइड कर लूं। अगर मैंने सुसाइड की तो उन सबका नाम सुसाइड नोट में नाम लिखकर जाऊंगी। बताऊंगी किसने मेरे साथ क्या किया है?’

View this post on Instagram

‘लड़की को आगे नहीं बढ़ने देना चा‍हते’

वीडियो की शुरुआत में हर्षा ने कहा- मैंने महाकुंभ में हिंदुत्व सनातन का प्रचार करने का संकल्प लिया था। प्रतिज्ञा ली थी कि सनातन धार्मिक संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करने का काम करूंगी, लेकिन कुछ धर्म विरोधी लोगों को मेरे इस काम से तकलीफ होने लगी। मुझे आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। मेरे पुराने वीडियो शेयर कर रहे है। पूछ रहे है कि ये कैसे साध्वी हो सकती है? मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं।’

AI से एडिट कर रहे वीडियो

हर्षा ने वीडियो में आगे कहा कि, मेरे कुछ वीडियो AI से एडिट कर उसे जारी किया जा रहा है। मुझे रोजाना 15-20 मेसेज आ रहे हैं। कुछ लोगों को एक लड़की का आगे निकलना रास नहीं आ रहा। अगर किसी सुबह ये पता चले कि हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या कर ली है तो मैं सबके नाम लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या क्या किया है। महादेव ने जितनी मुझे हिम्मत दी है मैं लड़ती रहूंगी। हर हर महादेव…

Advertisementspot_img

Also Read:

चोटी खींचना महाअपराध है… बोले ब्रजेश पाठक, शंकराचार्य विवाद के बीच 101 बटुकों को आवास पर बुलाकर किया सम्मान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के बाद यूपी सरकार डैमेज कंट्रोल के मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...