back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजकोट में ‘सांसें’ खरीदने के लिए मारामारी, सिलेंडर रिफिलिंग के लिए लग रहीं लंबी लाइनें

राजकोट/अहमदाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। राजकोट में अस्पताल में बिस्तरों और ऑक्सीजन की कमी से बीमार रोगियों को भी घर पर रखना पड़ रहा है। ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के परीजन ऑक्सीजन न मिलने पर परेशान हो रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफलिंग के लिए लोगों की लंबी लाइनें लग रही है। दरअसल, राजकोट में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग करने के लिए मेटोडा और शापर वेरावल जीआईडीसी में केवल पांच एजेंसियां हैं और यह शहर से 15 किमी दूर है। यहां रिफिलिंग तुरंत नहीं हो पा रही है, रिफलिंग के लिए लोगों को 12 घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। रिफिल सिलेंडर रोगी की स्थिति के आधार पर मुश्किल से 15 से 24 घंटे तक रहता है और फिर से रिश्तेदारों को ऑक्सीजन के लिए दौड़ना पड़ता है। हालत इतनी गंभीर है कि रोगियों के परिजन पूरी रात विभिन्न संस्थानों और कंपनियों में दौड़ लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अलग-अलग केंद्र पर रिफिल में हर दिन 150 से 200 लोग कतार में खड़े होते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह

Advertisementspot_img

Also Read:

राजकोट में 6 साल की मासूम से ‘निर्भया’ जैसा कांड, दरिंदगीं की हद पार करने वाल तीन बेटियों का बाप गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर देश को झकझोर देने वाली बेहद घिनौनी वारदात गुजरात के राजकोट से सामने आई है। यहां एक 6...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...