back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात एनएसयूआई ने विधानसभा भवन के सामने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

गांधीनगर, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने सोमवार को राज्य में बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने का विरोध करते हुए राज्य विधानसभा भवन के सामने गुजरात में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। गांधीनगर पुलिस ने मामले में एनएसयूआई के 5 छात्रों को हिरासत में लिया है। छात्र गुजरात में ढाई दशक से अधिक समय से शासन कर रही भाजपा सरकार के कुप्रबंधन का विरोध कर रहे थे। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह वाघेला ने कहा, भाजपा सरकार के विफल है। इसके खिलाफ हजारों की संख्या में एनएसयूआई से जुड़े छात्र यहां गांधीनगर में एकत्र हुए। हमारे कई नेता यहां विधानसभा भवन के प्रवेशद्वार पर आए और इस विफल सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश में एक के बाद एक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, मेहनती छात्रों के वर्षो की तैयारियों को बर्बाद कर रहा है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रविवार को मेहसाणा जिले के उनावा स्थित सर्वोदय विद्यालय में कक्षा 3 के वन रक्षक परीक्षा का टेस्ट पेपर लीक हो गया था। इस मामले में मेहसाणा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP को वोट देने के शक में दलित परिवार की कर दी पिटाई, RJD समर्थकों पर लगा आरोप, FIR की मांग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क ।बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵