back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gujarat Flood: तूफानी हवाओं से सहमा गुजरात, बाढ़-बारिश ने मचाई तबाही, कच्छ में घर खाली कराए गए

गुजरात में बाढ़-बारिश ने लोगों की जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। चारों ओर सिर्फ पानी का तांडव देखने को मिल रहा है। कच्छ में लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात इन दिनों कुदरत की मार झेल रहा है, चारों तरफ सिर्फ तबाही ही तबाही देखने को मिल रही हैं। राजधानी अहमदाबाद से लेकर वडोदरा तक सब जलमग्न नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कच्छ जिले में चक्रवात की आशंका जताई है, लिहाजा प्रशासन वहां से लोगों को घर खाली करने के लिए आग्रह कर रहा हैं। मुख्यंमत्री भूपेंद्र पटेल इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

वडोदरा मे टूटा कुदरत का कहर 

गुजरात में कुदरत का प्रकोप सबसे ज्यादा वडोदरा में देखने को मिल रहा हैं। हालात ये हो गए हैं कि घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों के अपने घर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। मड़ीसा चौकसी इलाके हालात इतने बद से बत्तर हो गए हैं कि घर हो या दुकान सब जलमग्न दिखाई दे रहा हैं। लोग पंप से पानी निकालने को मजबूर हैं। बिगड़ते हुए हालात को देखकर वहां सेना की तैनाती कर दी गई है।

कच्छ में घरों को खाली कराया गया

मौसम विभाग के कथनानुसार आने वाले कुछ घंटों में कच्छ चक्रवात की चपेट में आ सकता है। मुख्यंमत्री भूपेंद्र पटेल ने कच्छ के डिस्ट्रिक्ट क्लेकटर से चक्रवात से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यंमत्री भूपेंद्र पटेल ने आदेश दिया कि तुरंत वहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। लोगों को सुरक्षित निकालने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। स्कूल कॉलेज में भी छुट्टियां घोषित कर दी गई।

अरब सागर में चक्रवात असामान्य घटना 

मौसम विभाग ने माना कि अगस्त महीने में अरब सागर मे तूफान असामान्य घटना है। साल 1944, 1964 और 1976 समेत केवल तीन बार ही ऐसा हुआ है कि अगस्त महीने में अरब सागर में तूफान आया हो। हालांकि बंगाल की खाड़ी में 132 साल में अगस्त महीने में 28 तूफान आ चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵