back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल, 10-11 मंत्रियों का इस्तीफा तय, जडेजा की पत्नी रिवाबा करेंगी नई भूमिका”

कुछ ही दिनों बाद गुजरात की सियासत में एक बड़ा फेरबदल देखने को जल्‍दी मिल सकता है। राज्‍य के कैबिनेट में एक बड़ा बदलाव किया जाना है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गुजरात की राजनीति में जल्द ही नया मोड़ आ सकता है। जानकारी के मुताबिक, सरकार अपने मंत्रिमंडल में कल या परसों फेरबदल कर सकती है, जिसमें कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में यह बदलाव आगामी चुनावी रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

गुजरात मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की संभावना

सूत्रों के अनुसार, गुजरात के नए मंत्रिमंडल में रिवाबा जडेजा, जीतू वाघानी और अर्जुन मोडवाडिया शामिल हो सकते हैं, जबकि हर्ष सांघवी कैबिनेट मंत्री बनेंगे। अनुमान है कि 8-10 मंत्रियों को हटाया जा सकता है और 13-15 नए चेहरे मंत्री बन सकते हैं। हटाए जाने वाले मंत्री आज इस्तीफा देंगे।

मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे, रिवाबा जडेजा को भी मौका

गुजरात के मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें अर्जुन मोडवाडिया और रिवाबा जडेजा प्रमुख हैं। रिवाबा जडेजा, भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी, 2022 में उत्तर जामकर सीट से विधायक बनीं और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं।

आगामी चुनाव 2027 पर फोकस 

सूत्रों के अनुसार, गुजरात के मंत्रिमंडल में फेरबदल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। राज्य के मंत्रिमंडल में अधिकतम 27 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 17 मंत्री शामिल हैं। नए फेरबदल में कई नए चेहरे शामिल होने की संभावना है।

फिलहाल, गुजरात कैबिनेट में 17 मंत्री हैं और 10 पद खाली हैं। उम्मीद है कि, इन खाली स्थानों पर विभिन्न दलों के लोगों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, सभी पदों को भरने की संभावना नहीं है और कुछ पद खाली रह सकते हैं।

दरअसल, 2022 विधानसभा चुनाव के बाद से गुजरात मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब सरकार आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में फेरबदल कर नई रणनीति के तहत जनता का समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...