धर्मशाला, 8 जुलाई (आईएएनएस)। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उनके साथ की गई मधुर मित्रता के लिए आभारी हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को लिखे एक पत्र में, दलाई लामा ने लिखा, दूसरों की सेवा के लिए खुद को समर्पित करते हुए, वीरभद्र सिंह ने एक लंबा और सार्थक जीवन व्यतीत किया। जिस तरह से उन्होंने लोगों की जरूरतों को गहरे स्नेह और करुणा के साथ सुना, मैं उसका प्रशसंक हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से उस मधुर दोस्ती के लिए आभारी हूं जो हमारे बीच कई सालों तक रहा। यहां हिमाचल प्रदेश में, हमारे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले वीरभद्र सिंह की कमी खलेगी। वीरभद्र सिंह का गुरुवार तड़के शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( आईजीएमसीएच) में कोविड की जटिलताओं की वजह से निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम




