नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । सपा के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली चुनाव नतीजों पर कहा कि, दिल्ली हार से इंडिया गठबंधन और मजबूत हुआ है। हार से हमेश सीख मिलती है और आने वाले समय के लिए रास्ता खुलता है। वहीं, इस दौरान अखिलेश ने महाकुंभ को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि, महाकुंभ में आने वाले सभी यात्रियों से टोल टैक्स नहीं लेना चाहिए, सरकार टैक्स फ्री करें।
महाकुंभ आने वाले यात्रियों का टोल टैक्स फ्री करें सरकार
यूपी के कन्नौद से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि, अगर आप फिल्मों को टैक्स फ्री कर सकते हैं तो महाकुंभ आने वाले यात्रियों का टोल टैक्स फ्री क्यों नही कर रहे। सरकार को कुंभ में आने वाले तमात यात्रियों का टोल टैक्स फ्री करना चाहिए। देश के कौने-कौने से इस यात्री महाकुंभ में स्नान करने आ रहे हैं। मैं कई दूर-दूर से आए यात्रियों से मिला, उनसे बात की जो देश के कई क्षेत्र से यहां आए है। ऐसे में सरकार को महाकुंभ आने वाले यात्रियों के लिए भी टैक्स फ्री करना चाहिए।
अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए सरकार से महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि, जो लोग करोड़ों लोगों के आने की बात करते है, वो यह तक नहीं बता पा रहे है, कि भगदड़ में जान कितनी गई हैं? लापता कितने लोग हैं? कितने लोगों के शव मिले है।
मौत का आकंड़ा क्यों छिपाया जा रहा है?
उन्होंने कहा कि, हमें आए दिन ये जानकारी मिल रही है कि महाकुंभ में अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं। वहीं सरकार 25 लाख रुपये का मुआवजा का ऐलान करती है तो फिर मौतों का आकंड़ा क्यों छिपाया जा रहा है?
बता दें कि, महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे थे। मगर घटना की रात 1 से 2 बजे के बीच संगम नोज के पास भगदड़ मच गई। सरकारी आंकड़े के अनुसार, इस भगदड़ के चलते 30 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और 60 अन्य घायल हो गए थे।





