back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉकडाउन के बीच सरकार ने दी राहत, गुजरात के 36 शहरों के बाजार खुले

– व्यापारियों को सुबह 09 बजे से दोपहर 3 बजे तक दुकानें खोलने की होगी अनुमति – शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग सेंटर, थिएटर, सभागार व स्विमिंग पूल अभी रहेंगे बंद अहमदाबाद, 21 मई (हि.स.)। राज्य सरकार ने कोरोना के प्रकोप के बीच लागू लॉकडाउन में आज से आंशिक छूट दे दी है। लगभग 40 दिन बाद नई गाइडलाइन जारी कर प्रदेश के 36 शहरों में बाजार खुल गए हैं लेकिन 27 मई तक बाजार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ही खोले जाएंगे। बाजार खुलते दुकानों पर भीड़भाड़ देखी गई। लेकिन इन शहरों में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर राज्य सरकार ने अब लॉकडाउन में आंशिक राहत देने का फैसला किया है। नए दिशा निर्देश के साथ शुक्रवार से बाजार खोलने की इजाजत दे दी गई है। दुकानदार अब रोजाना सुबह सुबह 9 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक अपनी दुकानें खोल रखेंगे। सरकार की इजाजत के बाद राज्य के 36 शहरों में मॉलव मल्टीप्लेक्स के अलावा अन्य बाजार खुले हैं। बाजार खुलते रौनक नजर आ रहे हैं और व्यापारी खुश हैं। यह फैसला 27 मई तक प्रभावी रहेगा। हालांकि 36 शहरों में रात का कर्फ्यू रहेगा। दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पिपावाव में लॉकडाउन में आंशिक राहत देने की घोषणा की थी। शुक्रवार को बाजार में चाय, मोबाइल, थोक बाजार, हेयर सैलून, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स, रेडीमेड कपड़े, बर्तन आदि लगभग सभी दुकानें सिर्फ 6 घंटे ही खुल सकेंगी। इस दौरान सरकार की कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। बाजार खुलते ही बाजार में हलचल शुरू हो गई। पहले दिन सैलूनों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। अधिकांश दुकानाें पर लोग सुबह से लाइन लगाकर बैठे दिखाई दिए। सरकार की दिशानिर्देश के तहत राज्यभर में शैक्षणिक संस्थान और कोचिंग सेंटर, सिनेमा थिएटर, सभागार, वाटर पार्क, सार्वजनिक उद्यान, स्पा, ब्यूटी पार्लर, जिम, स्विमिंग पूल आदि बंद रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵