नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान गई, सरकार ने गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहेंगे और सभी दलों को पूरी जानकारी देंगे।
राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं से की बात
सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह और अमित शाह विपक्षी नेताओं से पहले ही बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस सहित कई दलों ने मांग की थी कि सरकार इस हमले पर सभी दलों से चर्चा करे। हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक आपात बैठक की। यह हाल के वर्षों में नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 5 बड़े फैसले
भारत ने पाकिस्तान से जुड़ी अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने का फैसला किया है। अब सीमित आवाजाही भी पूरी तरह रुक जाएगी। भारत ने पाकिस्तान में स्थित अपने दूतावास को बंद करने का निर्णय लिया है, जिससे दोनों देशों के बीच भारत ने सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इससे पाकिस्तान के जल संसाधनों पर बड़ा असर पड़ सकता है।
पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश
सरकार ने भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने को कहा है। अब भारत सरकार ने यह तय किया है कि किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत का वीजा जारी नहीं किया जाएगा। पहलगाम हमले ने देश को झकझोर दिया है। सरकार ने जहां एक ओर सभी दलों से बात कर एकजुटता दिखाई है, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाकर देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। आने वाले समय में यह फैसले दोनों देशों के रिश्तों पर गहरा असर डाल सकते हैं।





