नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में पड़ रहीं भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने आठवीं क्लास तक के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा हैं। वहीं बच्चों के लिए स्कूलों को 28 जून तक बंद कर दिया गया हैं। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूल अब 28 जून तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा महानिदेशक ने इस मामले में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले 18 जून तक बच्चों के लिए स्कूल खुलने का निर्देश था। अब इसे 10 दिन और बढ़ा दिया गया है।
शिक्षक संगठनों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की मां
आपको बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाने की मांग की थी। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी दी है। कंचन वर्मा ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं, बच्चों के लिए स्कूल 28 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिख कर भीषण गर्मी और लू का हवाला देते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी। हीं बीटीसी शिक्षक संघ ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 30 जून तक बढ़ाने की अपील की थी।
यूपी के कई जिलों में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
गौरतलब है कि यूपी के कई जिलों में इस बार गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जून की शुरूआत में जहां तापमान 39 डिग्री था वो 13 जून तक 45 डिग्री के पार पहुंच गया हैं। 12 साल बाद जून में पारा 45.2 डिग्री पहुंचा हैं। गुरुवार का दिन जून में इस माह का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी व लू से अभी तीन दिन और राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह 10 बजे ही धूप इतनी तल्ख हो जाती है कि बाहर निकलने का मन नहीं करता। दोपहर होते-होते लू और धूप का ऐसा प्रकोप हो जाता है कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विज्ञानी के अनुसार आगामी 16 जून से मौसम में परिवर्तन होने के संकेत हैं। इसमें लू चलनी बंद हो सकती और 17 जून से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। पूर्वी हवा के चलने से लोगों को राहत मिलेगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





