back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं गिरीश मुर्मू? जो ओडिशा के सीएम की रेस सबसे आगे

Odisha CM Race: जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ओडिशा में चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बीजेपी का सीएम 10 जून 2024 को ओडिशा में शपथ लेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ओडिशा में बीजेपी का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गरम है। इसको लेकर ओडिशा के बीजेपी के नेता नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ओडिशा में चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बीजेपी का सीएम 10 जून 2024 को ओडिशा में शपथ लेगा।

गिरीश मुर्मु का नाम मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सबसे ऊपर चल रहा है

ओडिशा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भाजपा में भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(CAG) और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल गिरीश मुर्मु का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इनके साथ ही अन्य नवनिर्वाचित विधायकों के नामों की भी चर्चा ओडिशा के सीएम पद के लिए चल रही है। इस समय गिरीश मुर्मू की ही मीडिया में ओड़िशा के सीएम के चेहरे के लिए चर्चा सबसे अधिक हो रही है। गिरीश मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनको प्रधानमंत्री का करीबी बताया जाता है। उनके पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी होने का अंदाजा इसी से निकाला जा सकता है कि गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान गिरीश मुर्मू ने उनके प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया था।

ऐसे में बीजेपी उन्हें ओडिशा का सीएम बनाकर आदिवासी कार्ड भी खेलना चाहेगी

गिरीश कुमार अमित शाह के गृह मंत्री के कार्यकाल में गृह विभाग के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। गिरीश मुर्मू पीएम मोदी के करीबी होने के साथ साथ आदिवासी समाज से आते हैं। ऐसे में बीजेपी उन्हें ओडिशा का सीएम बनाकर आदिवासी कार्ड भी खेलना चाहेगी। गिरीश मुर्मू के बाद जिनकी सीएम पद ले लिए चर्चा चल रही है, उसमे संबलपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक जयनारायण मिश्रा, ओडिशा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पाटनागढ़ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक केवी सिंह देव, केंदुझर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक मोहन माझी और ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी का नाम शामिल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सोनिया गांधी को पत्र लिखना पड़ा महंगा, ओडिशा के पूर्व विधायक मुकीम कांग्रेस से निष्कासित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा के पूर्व विधायक मोहम्मद मुकीम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...