फटे कपड़े पहनकर UP BJP अध्यक्ष से मिलने लखनऊ पहुंचे विधायक नंदकिशोर गुर्जर, CM योगी से भी मिलेंगे

गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर 31 मार्च को फटे हुए कपड़े पहनकर लखनऊ पहुंचे हैं। वह यूपी बीजेपी के चीफ से मुलाकात कर सकते हैं।

1
BJP MLA Nandkishor Gurjar
BJP MLA Nandkishor Gurjar

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इन दिनों गाजियाबाद से बीजेपी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपनी ही सरकार में काम कर रहे अधिकारियों पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि कुछ अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं जिससे सरकार की छवि को नुकसान हो रहा है। इसी कड़ी में आज 31 मार्च को विधायक नंदकिशोर गुर्जर फटे हुए कपड़ों में यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलने लखनऊ पहुंचे हैं। खबर है कि उन्होंने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलने का समय मांगा है।

फटे कपड़ें पहनकर लखनऊ पहुंचे BJP MLA

नंदकिशोर गुर्जर ने कलश यात्रा का आयोजन किया था जिस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई थी। उनके समर्थकों की पुलिस से जमकर बहस हुई थी। इस आपाधापी में विधायक के कपड़े फट गए थे। इस पूरे मामले पर बीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसका उन्होंने जवाब दे दिया। आज वह उसी फटे हुए कपड़ों के वेश में लखनऊ पहुंचे हैं। वह यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से समय मिलने पर उनसे भी अपनी बात रखेंगे कि कैसे एक अधिकारी के कारण पूरी सरकार कटघरे में खड़ी हो रही है।

लखनऊ के बाद आयोध्या का करेंगे रुख

नंदकिशोर गुजर्र लखनऊ में मुलाकातों का दौर खत्म करके आयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेरे साथ ऐसी अभद्रता हुई कि राम चरित मानस गिरते गिरते बची। उनका कहना है कि उन्होंने कार्यक्रम के लिए अनुमति भी ले रखी थी लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने अभद्रता की। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ भगवान राम से ही न्याय की उम्मीद है इसलिए वह उनके दर्शन के लिए आयोध्या जाएंगे। वह प्रभु श्री राम के दर पर उनका दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेंगे और उन्हीं से शक्ति लेकर आगे की लड़ाई लड़ेंगे।