back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गहलोत ने डेल्टा प्लस एवाई.4.2 पर चिंता जताई, केंद्र से एसओपी जारी करने को कहा

जयपुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कोविड-19 वेरिएंट डेल्टा प्लस एवाई.4.2 पर अपनी चिंता व्यक्त की। यह वेरिएंट कई देशों में हजारों लोगों की जान लेने के बाद अब भारत में पाया गया है। गहलोत ने केंद्र सरकार से इसकी रोकथाम के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने को कहा। सोमवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा, रूस, ब्रिटेन समेत कई देशों में हजारों लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस एवाई.4.2 के कई मामले भारत में भी आए हैं। यह डेल्टा वेरिएंट से भी अधिक तेजी से फैलता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार को समय रहते हुए दूसरे देशों के अनुभव के आधार पर इसकी रोकथाम के लिए एसओपी तैयार कर जारी करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, शुरुआत में डेल्टा वेरिएंट के भी इक्का-दुक्का मामले सामने आए थे, लेकिन पूरे देश में इसके फैलने में समय नहीं लगा था। डेल्टा वेरिएंट जैसा अनुभव इस वेरिएंट का ना हो पाए, इसके लिए पूरी तैयारी जरूरी है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵