back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अडानी ग्रुप छत्तीसगढ़ में करेगा 75,000 करोड़ रुपये का निवेश, इन सेक्टरों में पैदा होंगे नए रोजगार के मौके

अडानी ग्रूप राज्य के कई क्षेत्रों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के साथ बैठक में इस निवेश की घोषणा की।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में बड़े निवेश की घोषणा की है। यह समूह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बैठक में इस निवेश की घोषणा की। अडानी ने कहा कि रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में समूह के बिजली संयंत्रों के विस्तार में 60,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस विस्तार से छत्तीसगढ़ की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 6,120 मेगावाट बढ़ जाएगी।

अडानी फाउंडेशन 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

गौतम अडानी ने राज्य में समूह के सीमेंट संयंत्रों के विस्तार और विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है। इसके अलावा, अडानी फाउंडेशन ने CSR के तहत घोषणा की है कि, वह अगले चार सालों में राज्‍य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन के क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस पहल से न केवल छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा, बल्कि राज्य को सामाजिक प्रगति की नई दिशा भी मिलेगी। 

“राज्य को रक्षा एवं तकनीकी विकास में अग्रणी बनाने पर जोर”

इस बैठक में छत्तीसगढ़ में रक्षा उपकरणों के उत्पादन के साथ-साथ डेटा सेंटर और वैश्विक क्षमता केंद्र की स्थापना पर भी चर्चा की गई। यह पहल राज्य को रक्षा एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। अडानी समूह ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की प्रशंसा की है, जो बहुत ही निवेशक-अनुकूल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह नीति बड़े निवेशकों को राज्य की ओर आकर्षित कर रही है और इससे छत्तीसगढ़ को एक नए औद्योगिक और सामाजिक युग में प्रवेश करने में मदद मिलेगी। अडानी समूह के इस निवेश से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरू करना है लेकिन नहीं हैं पैसे? अभी डीलरशिप बिजनेस की करें शुरुआत और लाखो कमाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क- डीलरशिप बिजनेस का सीधा अर्थ है मैन्युफैक्चर और ग्राहक के बीच की कड़ी बनना। यह बिजनेस इसलिए भी प्रचलन में...
spot_img

Latest Stories