back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गेट परीक्षा में इस साल जुड़े दो नये विषय, जानें नये नियम

गेट परीक्षा में इस साल जुड़े दो नये विषय, जानें नये नियम पटना| इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा पांच से सात फरवरी 2021 और 12 से 13 फरवरी 2021 को आयोजित की जायेगी। इस साल गेट में दो नये विषय पर्यावरण विज्ञन, इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान हैं। इसी के साथ अब विषयों की कुल संख्या बढ़कर 25 से 27 हो गयी है। छात्रों की सुविधा के लिए पात्रता मानदंड में छूट सहित अन्य बदलाव किये गये हैं। छात्र 2021 परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी gate.iitb.ac.in पर जा कर ले सकते हैं। गाइडलाइंस और फाइनल ईयर परीक्षाओं को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई बीटेक के तीसरे साल में भी अब दे सकते हैं गेट नये नियम के अनुसार अब बीटेक प्रोग्राम के तीसरे वर्ष के छात्र भी गेट के लिए पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। सभी 23 आईआईटी के निदेशकों की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया है। आईआईटी बॉम्बे गेट 2021 का आयोजन करेगा। गेट परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵