back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी अखबारों सेः अब पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी को सीनेट अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाने की जोड़तोड़

नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान से मंगलवार को प्रकाशित अधिकांश समाचारपत्रों ने प्रधानमंत्री इमरान खान का एक बयान बहुत प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि चुनाव के दौरान धांधली और पैसे के चलन को रोकने के लिए चुनाव सुधारों की बेहद जरूरत है। उनका कहना है कि चुनाव सुधार के लिए सरकार काम कर रही है और जल्द ही इस पर अमल शुरू किया जाएगा। अखबारों ने पीडीएम की कल आयोजित बैठक से सम्बंधित एक खबर भी प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी सीनेट अध्यक्ष के लिए संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। अखबारों ने यह भी खबर छापी है कि पीडीएम में इमरान खान सरकार के खिलाफ लांग मार्च करने के लिए भी सहमति बन गई है। अखबारों ने पाकिस्तान में महिला दिवस के अवसर पर देशभर में जगह-जगह जलसे, जुलूस, रैलियां, सेमिनार आयोजित किए जाने से सम्बंधित खबरें भी प्रकाशित की हैं। अखबारों ने पाकिस्तानी सेना में काम करने वाली महिलाओं पर बने एक वीडियो को सेना के प्रवक्ता की तरफ से जारी किए जाने की खबर दी है। इस वीडियो में महिलाओं की हिम्मत और हौसले को सलाम किया गया है। अखबारों ने अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए अमेरिका के जरिए की जा रही कोशिशों से सम्बंधित खबरें भी प्रकाशित की हैं। खबरों में बताया गया है कि अमेरिका के विशेष दूत जलमै खलीलजाद और अमेरिकी कमांडर ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर वाजवा से मुलाकात करके हालात का जायजा लिया है। अखबारों ने सिंध हाईकोर्ट के जरिए इन लैंड रेवेन्यू ऑफिसर को 7 साल से तरक्की नहीं दिए जाने के मामले की सुनवाई करते हुए केंद्रीय वित्त सचिव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने से सम्बंधित खबरें भी प्रकाशित की हैं। अखबारों ने पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अहमद का बयान प्रमुखता से छापा है। उन्होंने अफगानिस्तान में टीटीपी नामक आतंकवादी संगठन के फिर से सर उठाने से सम्बंधित बयान दिया है। शेख रशीद का कहना है कि यह आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में आतंकवादी वारदात अंजाम देने की फिराक में है और इधर हाल के दिनों में इस संगठन से जुड़े कई गतिविधियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया गया है। यह सभी खबरें रोजनामा औसाफ, रोजनामा जिन्नाह, रोजनामा नवाएवक्त, रोजनामा पाकिस्तान और रोजनामा जंग ने अपने पहले पृष्ठ पर प्रकाशित की हैं। रोजनामा खबरें ने ब्रिटेन से प्रकाशित रोजनामा गार्जियन की खबर का हवाला देते हुए कहा है कि कतर में होने वाले वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों के दौरान हो रहे निर्माण कार्यों में अब तक 84 पाकिस्तानी मजदूरों की जान जा चुकी है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, नार्वे, जर्मनी, यूरोपियन देश और मानवाधिकार संगठनों ने फुटबॉल एसोसिएशन का बायकाट करने की अपील की है। रोजनामा पाकिस्तान ने एक निजी कंपनी के कर्मचारियों के जरिए चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री और नवनियुक्त सीनेटर यूसुफ यूसुफ रजा गिलानी की सदस्यता रद्द करने की मांग से सम्बंधित खबर प्रकाशित की है। अखबार का कहना है कि निजी कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि यूसुफ रजा गिलानी डिफाल्टर हैं और उन्होंने चुनाव आयोग से इस बात को छिपा कर सीनेट का चुनाव लड़ा है। इसलिए चुनाव आयोग को चाहिए कि वह उनकी सदस्यता को रद्द कर दे। प्रदर्शनकारियो की मांग है कि एक डिफाल्टर को संसद में पहुंचने से रोकने का काम चुनाव आयोग को करना चाहिए। रोजनामा औसाफ ने महिला दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में महिलाओं के जरिए किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पहुंचने से सम्बंधित खबर प्रकाशित की है। अखबार का कहना है कि हरियाणा, पंजाब से बड़ी तादाद में महिलाएं दिल्ली पहुंची थी और उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन का ऐलान किया है। महिलाओं को रोकने के लिए मोदी सरकार के जरिए बॉर्डर को सील करने का प्रयास किया गया था लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर पहुंचीं थीं। अखबार का कहना है कि हरियाणा में एक किसान ने कल पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। अखबार का यह भी कहना है कि किसान नेताओं ने कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का फैसला भी लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ एम ओवैस/मोहम्मद शहजाद

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵