back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी अखबारों सेः सीनेट चेयरमैन के चुनाव के बाद भी सत्तापक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप जारी

नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान से शनिवार को प्रकाशित अधिकांश अखबारों ने सीनेट के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत से सम्बंधित खबरें प्रकाशित की हैं। अखबारों ने बताया है कि सीनेट चुनाव के लिए सादिक संजरानी को 48 मत प्राप्त हुए हैं जबकि वाइस चेयरमैन मिर्जा अफरीदी को 54 मत मिले हैं। चेयरमैन के लिए पीडीएम उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को 42 मत प्राप्त हुए हैं। उन्हें मिले 7 मतों को रद्द कर दिया गया है जबकि एक सीनेटर ने दोनों उम्मीदवारों को मत दे दिया था जिसकी वजह से उनका मत रद्द कर दिया गया है। मुख्य विपक्षी दल पीडीएम ने सीनेट चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। पीडीएम नेताओं का आरोप है कि सीनेट चुनाव के मतदान स्थल पर खुफिया कैमरा लगाया गया था जिसे हंगामा मचाने के बाद हटा लिया गया। अखबारों ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा की ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त से मुलाकात करने से सम्बंधित खबरें प्रकाशित की हैं। अखबारों का कहना है कि इस मौके पर दोनों ने अफगानिस्तान में चल रही शांति बहाली प्रक्रिया के बारे में बातचीत की है। अखबारों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जरिए पाकिस्तान को एक अरब डॉलर के दिए गए कर्ज के वापस लौटाने के मामले को एक साल तक टाले जाने से सम्बंधित खबर प्रकाशित की हैं। अखबारों का कहना है कि यूएई में पाकिस्तान से कर्ज वापस देने का दबाव बनाया था जिसे दोनों देश फिलहाल के लिए वापसी की सीमा को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। अखबारों का कहना है कि पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की तरफ से इस तरह की सूचना दी गई है। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस गुलजार अहमद की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने और उनके बाल-बाल बचने से सम्बंधित खबरें भी अखबारों ने प्रकाशित की हैं। अखबारों ने प्रधानमंत्री इमरान खान का एक बयान भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सीनेट चुनाव के दौरान बकरा मंडी की तरह सीनेटर की बोली लगती रहीं और कानून एवं अदालतें इसको रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर सकीं। यह सभी खबरें रोजनामा औसाफ, रोजनामा जिन्नाह, रोजनामा नवाएवक्त, रोजनामा खबरें, रोजनामा पाकिस्तान और रोजनामा जंग ने अपने पहले पृष्ठ पर प्रकाशित की हैं। रोजनामा नवाएवक्त ने भारतीय जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के जरिए दो कश्मीरी नौजवानों को मार गिराए जाने की घटना के बाद वहां पर कश्मीरियों के जरिए हंगामा किए जाने से सम्बंधित खबर छापी हैं। अखबार का कहना है कि बागबाहरा में भारत के खिलाफ कश्मीरियों ने प्रदर्शन किया है और नारेबाजी की है। अखबार का कहना है कि कश्मीर में स्थापित स्कूलों को तिरंगे रंग से रंगने की भी खबरें मिल रही हैं। अखबार ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने और इसमें 4 सुरक्षाबलों के जख्मी होने की भी खबर दी है। अखबार ने एक अन्य खबर में बताया है कि भारत में चल रहे किसान आंदोलन के नेताओं ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कई राज्यों में चुनाव प्रचार करने का फैसला लिया है। 26 मार्च को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है और इस दिन पूरे भारत को बंद करने की तैयारी की जा रही है। रोजनामा जंग ने भारत का नाम मानवाधिकारों के हनन करने वाले देशों में अग्रिम पंक्ति में शामिल होने से सम्बंधित खबर प्रकाशित की हैं। अखबार का कहना है कि यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत मानवाधिकारों का हनन करने वाले देशों में अव्वल है। अखबार ने कहा है कि भारत के तथाकथित जम्हूरियत में सिक्योलिजिम नाम की कोई चीज अब नहीं बाकी है। यहां पर अल्पसंख्यकों के हालात बराबरी के उसूलों के बिल्कुल खिलाफ है। अखबार का कहना है कि नागरिकता कानून की आड़ लेकर मोदी हुकूमत यहां रह रहे मुसलमानों को परेशान कर रही है। रोजनामा पाकिस्तान ने विदेशी नागरिकों के लिए वीजा पॉलिसी में परिवर्तन से सम्बंधित खबरें प्रकाशित की हैं। पाकिस्तान सरकार ने 55 देशों से वीजा इन-एराइवल को खत्म कर दिया है। अब इन देशों के लोगों को पाकिस्तान आने के लिए पहले वीजा लेना जरूरी कर दिया गया है। पाकिस्तान आने वाले सभी नागरिकों को एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रॉनिक इजाजत नामा दिखाना जरूरी कर दिया गया है। मेडिकल इजुकेशन और वर्क वीजा की शर्तों में भी बदलाव किया गया है। अखबार ने एक और खबर काफी अहमियत से छापी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का एक बयान छापा है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं रह गया है। अखबार का कहना है कि राहुल गांधी ने अपना यह बयान स्वीडन के एक संस्था के जरिए जारी की जाने वाली रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/एम ओवैस/मोहम्मद शहजाद

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵