back to top
38.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरोपी संजय रॉय को लेकर दोस्तों ने किया खुलासा, कहा-शराब पीने के बाद किसी को कुछ नहीं समझता था, लड़कियों…

Kolkata Rape & Murder: आरोपी संजय रॉय के दोस्त ने बताया कि वह लड़कियों को छेड़ा करता था। वह हमेशा शराब के नशे में रहता था, यहां तक कि पुलिस को भी धमकाया करता था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता रेप और मर्डर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वही इस रेप- हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय रॉय को लेकर उसकी काली करतूतों के कारनामें खुलकर मीडिया के सामने आ रहे हैं। दरअसल उसके एक दोस्त ने ये जानकारियां एक मीडिया चैनल को दी है, जिसको जानकार पता चलता है कि संजय रॉय कितनी गंदी मानसिकता वाला इंसान था। आरोपी संजय रॉय के दोस्त ने बताया कि वह लड़कियों को छेड़ा करता था। वह हमेशा शराब के नशे में रहता था, यहां तक कि पुलिस को भी धमकाया करता था। आरोपी संजय रॉय ने 4 शादियां की थी, लेकिन उसके ऐसे बुरे व्यवहार के कारण ही उसकी बीवियां भाग गई थी।   

शराब के नशे में वह अपने को शेर समझने लगता था

आरोपी संजय रॉय के दोस्त ने बताया कि शराब पीने के बाद तो वह किसी को कुछ नही समझता था, शराब के नशे में वह अपने को शेर समझने लगता था। शराब पीने के बाद तो संजय रॉय किसी भी बात की परवाह नहीं करता था। लड़कियां छेड़ना उसके लिए आम बात थी। आरोपी संजय रॉय किसी से नहीं डरता था, वह कहता था कि पुलिस में काम करता हूं। संजय रॉय बहुत ही गंदा इंसान था, वह दिन में भी शराब पीकर नशे में रहता था। पड़ोस के लोग भी उसके ऐसे व्यवहार के कारण उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। दोस्त ने एक मीडिया चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि पहले उसका यहां आना जाना था, लेकिन बीच में उसने यहां आना बंद कर दिया। उसकी नियत बिल्कुल भी ठीक नहीं थी।   

आरोपी संजय रॉय को लेकर कोई न कोई नई शिकायत सामने आते रहती थी

वहीं आरोपी संजय रॉय के एक दुसरे पड़ोसी ने जानकारी दी कि वह बहुत ही घटिया किस्म का इंसान था। उसके ऐसे व्यवहार के कारण उसकी तीन बीवियां भाग गई थी और एक बीवी मर गई थी। वह दिन रात शराब पिए रहता था। दारू पीकर गाली देना आम बात थी। आरोपी संजय रॉय का कई लड़कियों के साथ चक्कर था। आरोपी संजय रॉय को लेकर कोई न कोई नई शिकायत सामने आते रहती थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

RG Kar Rape-Murder Case: ‘मैं बेकसूर हूं मुझे फंसाया गया’ सजा से पहले संजय रॉय ने खुद को बताया बेगुनाह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 9 अगस्त 2024 को कोलकाता समेत पूरे देश में उस समय रोष आ गया जब आरजी कर अस्पताल में 31 साल...
spot_img

Latest Stories

Rohit Sharma Injury Update: PBKS मैच से बाहर हो सकते हैं रोहित, MI को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Rohit Sharma की चोट ने Mumbai...

Nia Sharma के हॉट फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सिजलिंग लुक हुआ वायरल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। निया शर्मा (Nia Sharma) भारतीय...

EPFO New Rule: Form 121 पर आई बड़ी गाइडलाइन, अब PF पर TDS से बचना होगा आसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने...

Kamarhati Seat 2026: मदन मित्रा की मजबूत पकड़ या BJP की चुनौती, कांटे की टक्कर तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Kamarhati सीट 2026...

Pawan Khera Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, तेलंगाना HC की राहत पर लगी रोक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता Pawan Khera को लेकर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵