नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से पूरे देश में माहौल अभी भी गर्म है। इसी बीच कोलकाता से एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि, बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी की कार पर कुछ बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। एक्ट्रेस की कार पर मुक्का मारकर शीशा तोड़ दिया। इसके अलावा अभिनेत्री पर हमला करने की भी कोशिश की। इस मामले की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है।
एक्ट्रेस ने की लाइव स्ट्रीमिंग
अभिनेत्री ने घटना के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दिया और सारा मामला बताया। जब हमलावरों ने अभिनेत्री की गाड़ी का शीशा तोड़ा तो एक्ट्रेस काफी डरीऔर सहमी हुई थीं। पायल ने खुद वीडियो के जरिए इस भयानक घटना की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस को वीडियो में डरा हुआ और आंसू पोछते हुए देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस ने बताया पूरा मामला
पायल ने कोलकाता में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बात की है जहां इस समय माहौल सही नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने बताया है कि बाइक सवार बदमाश अभिनेत्री का पीछा कर रहे थे और गाड़ी का शीशा खोलने को कहा। जब एक्ट्रेस ने शिक्षा खोलने से मना कर दिया तब बदमाशों ने मुक्का मार कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान कांच के टुकड़े एक्ट्रेस के शरीर पर भी लगे। पायल मुखर्जी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कोलकाता पुलिस को भी टैग किया है। इसके बाद पुलिस मदद के लिए मौके पर पहुंची
कोलकाता में अभी भी जा रही है प्रदर्शन
कोलकाता में हुई इस दूसरी घटना ने एक बार फिर से माहौल को गर्म कर दिया है। बंगाली इंडस्ट्री पूरी तरह से हिल गया है। एक्ट्रेस पायल मुखर्जी के सपोर्ट में कई सिलेब्रिटीज नजर आए हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री के समर्थन में कोलकाता की सड़कों पर महिला सुरक्षा के सवालों को उठाया जा रहा है। अभी भी ट्रेनी डॉक्टर को लेकर कोलकाता के आरजी में ड्यूटू पर विरोध प्रदर्शन जारी है।




