back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रेंच विकास एजेंसी चेन्नई में स्मार्ट क्लासरूम के लिए देगी फंड

चेन्नई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस विकास एजेंसी एएफडी, चेन्नई में 28 स्मार्ट क्लासरूम को बेहतर बनाने में सहयोग करेगी। जिसके तहत रोयापुरम, तिरुवन्मियूर और अडयार में क्लासरूम में सुधार किया जाएगा। 95.25 करोड़ रुपये के बजट में से 76.20 करोड़ रुपये फ्रांसीसी विकास एजेंसी देगी। बाकि चेन्नई स्मार्ट सिटी लिमिटेड 19.05 करोड़ रुपये का फंड करेगी। हार्ड और सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्च र, स्मार्ट क्लासरूम के विकास परियोजना का एक हिस्सा है। स्मार्ट क्लासरूम को सिटी इनवेस्टमेंट्स टू इनोवेट इंटीग्रेट एंड सस्टेन (सीआईआईटीएस) द्वारा विकसित किया गया है। चेन्नई निगम की मेयर आर. प्रिया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, चेन्नई के स्कूलों में नामांकन 85,000 से बढ़कर 1.3 लाख हो गया है। छात्रों को 2,731 शिक्षकों के साथ चेन्नई के 281 स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं में मुफ्त शिक्षा मिलेगी। 28 स्मार्ट क्लासरूम को 95.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा, जिसमें से 76.20 करोड़ रुपये फ्रांसीसी विकास एजेंसी एएफडी फंड के तौर पर देगी और चेन्नई स्मार्ट सिटी 19.05 करोड़ रुपये फंड जारी करेगी। उन्होंने बताया कि रायपुरम अंचल के सिमेट्री रोड स्थित चेन्नई प्राइमरी स्कूल में 4.53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्मार्ट क्लासरूम का काम चल रहा है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन की पहली दलित महिला मेयर आर. प्रिया ने कहा कि दलितों और महिलाओं का सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता है और इस तरह के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा सबसे अच्छा साधन है। –आईएएनएस पिंकी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵