back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान निवासियों के लिए आज से शुरू निशुल्क ओपीडी, आईपीडी सुविधा

जयपुर , 1 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान निवासियों के आज से राज्य सरकारी अस्पतालों में मुफ्त आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) और इंडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। साथ ही 80 लाख उपभोक्ताओं को 50 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। निवासियों के लिए एमआरआई, सिटी स्कैन, डायलिसिस आदि जैसे मेडिकल टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे। साथ ही, दवाओं और अन्य मेडिकल टेस्ट भी मुफ्त ही होंगे। अधिकारयिों के मुताबिक, एक अप्रैल से सरकारी अस्पतालों में मुफ्त चेकअप के लिए ड्राई रन शुरू हो गया है। यह एक महीना तक जारी रहेगा। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह योजना औपचारिक रूप से 1 मई को शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य सचिव आशुतोष पेनेकर और मेडिकल शिक्षा के सचिव वैभव गलेरयिा ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणा को लेकर जानकारी दी है कि सभी ओपीडी और आइपीडी सुुविधा राज्य के लोगों के लिए मुफ्त कर दी गई है। स्वास्थय मंत्री प्रसादी मीना ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी के पंजीकरण के लिए कोई फीस नहीं जाएगी। मरीज सिटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस जैसी टेस्ट मुफ्त करा सकते हैं। डॉक्टर्स सुनिश्चित करेंगे कि दवाइयां सरकारी अस्पतालों के दवा केंद्र से उपलब्ध हो सकें। हालांकि राज्यों के बाहर से आने वाले मरीजों को शुल्क देना होगा। शुक्रवार से 80 लाख उपभोक्ताओं को मेडिकल सुविधाओं के अलावा, 50 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वार्षिक बजट घोषणा में कहा था कि लोगों को 50 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करायी जाएगी। घोषणा के मुताबिक, बिजली बिल में उपभोक्ताओं को फिक्ड चार्ज, फ्यूल सरचार्ज और बिजली शुल्क नहीं होगा। साथ ही, इससे ज्यादा यूनिट खर्च करने पर सब्सिडी भी दी जाएगी। 487 से 780 की सब्सिडी 51 से 350 यूनिट के हिसाब से दिया जाएगा। हालांकि सब्सिडी के बाद भी, दिल्ली और पंजाब जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में राजस्थान में बिजली की लागत ज्यादा है। –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...