back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, सीएम जयराम ठाकुर ने जताया शोक (लीड-1)

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक जताते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 94 वर्षीय पंडित सुखराम को बेहतर इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाकर सात मई को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। पंडित सुखराम के निधन पर दुख जताते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, मंडी से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम जी के देहांत की खबर सुनकर दु:खी हूं। राजनीतिक क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार जनों को हिम्मत प्रदान करे। ओम शांति! आपको बता दें कि, पंडित सुखराम को इसी महीने चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। उन्हें हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया था। पंडित सुखराम केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार में संचार मंत्री थे। वे पांच बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा के सदस्य भी रहे थे। –आईएएनएस एसटीपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵