back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व सैनिक ने पार की दरिंदगी की सारी हद, पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर बॉडी पार्ट्स को कुकर में उबाल दिया

हैदराबाद के रहने वाले पूर्व सैनिक गुरुमूर्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े प्रेशर कुकर में उबाल दिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के हैदराबाद से श्रद्धा-आफताब केस जैसी ही दरिंदगी सामने आई है। हैदराबाद के रहने वाले पूर्व सैनिक गुरुमूर्ति ने अपनी पत्नी वेंकट माधवी को शक के आधार पर मौत के घाट उतार दिया और उसके शव के बेरहमी से टुकड़े टुकड़े करके प्रेशर कुकर में उबाल दिया। इसके बाद भी जब उसका दरिंदगी से मन नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी के उबले हुए बॉडी पार्ट्स को जिल्लेलागुडा की चंदन झील में फेंक दिया था। बता दें कि वेंकट माधवी के माता-पिता ने 13 जनवरी को बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस दौरान आरोपी गुरुमूर्ति भी उनके साथ मौजूद था।

पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा आरोपी

मृतका के माता-पिता 13 जनवरी को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। उस दौरान आरोपी भी उनके साथ था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी वेंकट माधवी लापता है। पहले तो पुलिस ने इस थ्योरी पर यकीन कर लिया। जैसै जैसे जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने सख्ती से गुरुमूर्ति से पूछताछ की तो पाया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। और उसके टुकड़े करके प्रेशर कुकर में उबाल दिए हैं। उन उबले हुए टुकड़ों को आरोपी ने चंदन झील में फेंक दिया है। आरोपी पूर्व सैनिक है जिसे पुलिस ने कथित तौर पर अपराध कबूल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

“शक के चलते पत्नी की हत्या की” 

पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दंपत्ति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। गुरुमूर्ति ने बताया कि वेंकट माधवी मकर संक्रांति पर अपने मूल निवास आध्र प्रदेश के नंदयाल जाना चाहती थी जिसे लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। हालांकि एक थ्योरी यह भी निकल कर आ रही है कि आरोपी गुरुमूर्ति ने ने अपनी पत्नी को शक के आधार पर मार डाला।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵