back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, गुड बाय टू कांग्रेस

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी में चिंतन और मंथन के दौर के बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने फेसबुक पर लाइव होकर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा, आज कांग्रेस पार्टी खटिया पर नजर आ रही है, गुड लक एंड गुड बाय टू कांग्रेस पार्टी। उन्होंने कांग्रेस में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर की जा रही राजनीति पर सवाल उठाए और आलकमान पर भी निशाना साधा। जाखड़ ने कहा, पंजाब में जो कांग्रेस के इंचार्ज थे उन्हें नोटिस न देकर हमें दिया। अगर मेरी वजह से पंजाब में सरकार नहीं बनी तो हमें निकला क्यों नहीं। नोटिस देकर मेरा क्या बिगाड़ लेंगे। चापलूसों के साथ रहना आपको मुबारक हो, लेकिन फैसले तो लीजिए। सही हो या गलत हो ये तो समय ही बताएगा। उन्होंने कहा कि अंबिका सोनी द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद दिए बयान को लेकर हमला किया। अंबिका सोनी ने यह कह कर कि पंजाब का अपमान किया कि राज्य में कोई हिंदू नेता को सीएम बनाने पर पंजाब में आग लग जाएगी। जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हरीश रावत पर भी हमला बोलते हुए पार्टी में विवाद के दौरान उनकी भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, खुद को कांग्रेस अनुशासन कमेटी द्वारा मुझे नोटिस देना बहुत ही चोट पहुंचाने वाला है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनुशासन कमेटी की रिपोर्ट पर मुझे पार्टी के सभी पदों से हटाने का पत्र जारी किया। यह सिवाय मजाक सिवा कुछ नहीं है। सोनिया गांधी बताएं कि मैं किस पद पर था जो मुझे हटाया गया। हकीकत यह है कि मैं पार्टी में किसी पद पर था ही नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंबिका सोनी जैसी नेताओं की मंडली काम कर रही है। इनसे सोनिया गांधी को मुक्ति पानी होगी। हालांकि जाखड़ ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान बताया और कहा कि वह पार्टी की बागडोर अपने हाथों में ले। सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए उन्हें चापलूसों से खुद को दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने गुड लक और अलविदा कांग्रेस कहते हुए अपनी बातें समाप्त की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर कमेटी बनाते जहां विधानसभा चुनाव में करीब 290 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को दो हजार से भी कम वोट मिले। इतने वोट तो पंचायत चुनाव में मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे कांग्रेस नेताओं ने पंजाब में पार्टी को बर्बाद कर दिया। राज्य में कांग्रेस को एक गरीब बसपा के रूप में पेश करने का भी प्रयास किया गया था। उन्होंने भावनात्मक आक्रोश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा कि आप अपनी विचारधारा से मत हटिए। उल्लेखनीय है कि सुनील जाखड़ ने ये ऐलान ऐसे वक्त किया जब कांग्रेस पार्टी राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर कर रही है। जिसमें दिग्गज नेता मिलकर आगे की रणनीति तय कर रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में सुनील जाखड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵