back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा के पूर्व सांसद की पत्नी ने संजय राउत के खिलाफ ठोंका 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। मुंबई से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद की पत्नी ने सोमवार को शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया। किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने अपनी याचिका में कहा है कि 100 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाना चाहिए। संजय राउत ने मेधा किरीट पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। सोमैया का यह मुकदमा 12 अप्रैल को शिवसेना के अखबार सामना के जरिए ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले के राउत के हालिया आरोपों के जवाब में आया है। राउत ने तर्क दिया था कि मीरा-भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) द्वारा आवंटित धन का कथित तौर पर मेधा सोमैया ने अपने एनजीओ युवा प्रतिष्ठान के माध्यम से दुरुपयोग किया था। सोमैया ने राउत के आरोपों को बिना किसी दस्तावेजी सबूत के निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और जनता में गलत धारणा बनाने के लिए झूठे और मानहानिकारक बयानों या टिप्पणियों के माध्यम से उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने का इरादा करार दिया। अप्रैल के अंत में, मेधा सोमैया ने राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह करते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी और अब सेवरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष मुकदमा दायर किया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...