नई दिल्ली, रफ्तार न्यूजः भास्कर राव एक भारतीय राजनेता और कर्नाटक कैडर के 1990 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। 2019 में वे बेंगलुरु सिटी पुलिस के पुलिस कमिश्नर बने। 2021 में उन्होंने रेलवे के ADGP के रूप में काम किया। 2022 में वे आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए, लेकिन 2023 में AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।
भास्कर राव ने क्या दी सलाह?
भास्कर राव ने 4 अगस्त 2024 को अपने एक एक्स पोस्ट के जरिए UPSC एस्पिरेंट्स को सलाह दी और अपने एक्स पोस्ट के जरिए एस्पिरेंट्स को बताया कि उन्हें UPSC के अलावा अपना बैकअप ऑप्शन रखना चाहिए ताकि भविष्य में उन्हें अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए ज्यादा संर्घष न करना पड़े।
भास्कर राव ने यह भी बताया कि उनके कई दोस्त है जो UPSC परिक्षा को पास नही कर पाए मगर आज भी जीवन में बहुत अच्छा कर रहे है।
भास्कर ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि-
प्रिय युवा मित्रों,
मैंने 1989 में अपने तीसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। मुझसे अधिक प्रतिभाशाली मेरे कई मित्र इस परीक्षा को पास नहीं कर पाए और आज जीवन में अच्छा कर रहे हैं।
प्रिय बच्चों, आपका जीवन, परिवार और भविष्य किसी भी परीक्षा और नौकरी से अधिक कीमती और महत्वपूर्ण है। अगर आप किसी विशेष प्रतियोगी परीक्षा को तीन प्रयासों में पास नहीं कर पाते, तो कृपया बार-बार प्रयास करके अपना समय बर्बाद न करें। सामाजिक दबाव बहुत ही अस्थायी होता है।
कृपया अपने जीवन को बर्बाद मत करें। एक प्लान बी बनाएं और बेहतर जीवन के लिए बाहर निकलें।
ये परीक्षाएं 31 साल के व्यक्ति को जीवन में असफल साबित कर सकती हैं, जबकि यह सच्चाई नहीं है। कृपया लाखों रुपये कोचिंग सेंटरों पर बर्बाद न करें, जो सिर्फ झूठी उम्मीदों की फैक्ट्रियाँ हैं… जीवन अनमोल है।
भास्कर का कहना है कि ऐसी कठिन परीक्षाएं एक 31 साल के व्यक्ति तक को असफल बता सकती हैं मगर इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। उनका यह भी कहना है कि एस्पिरेंट्स अपना पैसा ऐसे कोचिंग सेंटर में बर्बाद न करें जो आपके झूठी उम्मीदें देते हों। साथ ही युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परीक्षा से महत्वपूर्ण है आपका जीवन, घर और परिवार। उनका कहना है कि अगर एस्पिरेंट्स कोई भी परीक्षा को 3 अटेम्ट में नहीं पास कर पाते तो उन्हें अपना कीमती समय भी व्यर्थ नहीं करना चाहिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/




