back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वनमंत्री संजय राठोड़ की मुसीबतें बढ़ीं

मुंबई, 24 फरवरी (हि.स.)। वनमंत्री संजय राठोड़ का पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद उनकी मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महाविकास आघाड़ी सरकार के सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से संजय राठोड़ के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। इससे संजय राठोड़ के इस्तीफे की संभावना बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण ने पुणे की एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोशल मीडिया पर वनमंत्री संजय राठोड़ का पूजा चव्हाण के साथ फोटो वायरल किया गया था। इसी वजह से विपक्ष ने वनमंत्री संजय राठोड़ पर मामला दर्ज कर छानबीन किए जाने की मांग की है। तब से लगातार 15 दिनों तक संजय राठोड़ मीडिया से अनरिचेबल थे। मंगलवार को संजय राठोड़ वासिम जिले में स्थित पोहरादेवी मंदिर में दर्शन लेने गए थे। इस मौके पर भारी भीड़ जमा थी। विपक्ष ने इस भीड़ पर भी ऐतराज जताया था। इसके बाद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने संजय राठोड़ के इस कृत्य पर मुख्यमंत्री से नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार रात को ही इस बाबत वासिम जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट भेजने का आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद वनमंत्री संजय राठोड़ सहित पोहरादेवी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी छानबीन के घेरे में आ गए हैं और इन पर कोरोना नियमावली भंग करने का मामला दर्ज किया जा सकता है। शरद पवार की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वनमंत्री का इस्तीफा भी ले सकते हैं। बुधवार को वनमंत्री संजय राठोड़ यवतमाल से नागपुर के लिए रवाना हुए लेकिन उन्होंने पत्रकारों को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵