back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने किया स्वागत

नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को कोविड-19 से जुड़े विषयों पर अमेरिका के साथ चर्चा के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने विदेश मंत्री का स्वागत किया। इस संबंध में ट्वीट कर त्रिमूर्ति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1 जनवरी 2021 को शामिल होने के बाद विदेश मंत्री की यह पहली न्यूयॉर्क यात्रा है। विदेश मंत्री 28 मई तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्री का वहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात का कार्यक्रम है। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विषयों पर अमेरिकी कैबिनेट सदस्यों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और कोविड से संबंधित सहयोग पर दो बार व्यापार मंचों से बातचीत भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत देश में कोविड के हालात और तत्काल वैक्सीन आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के साथ निरंतर संपर्क में है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵