back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम में चारों तरफ पानी-पानी, लगभग 12 लाख लोग बाढ़ से हुए प्रभावित, 3 लाख लोग राहत शिविर में रहने को मजबूर

असम में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। 33 में से 28 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। अभी तक 3 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। हर साल की तरह इस साल भी पूरा असम बाढ़ की चपेट में है। असम के 33 जिलों में से 28 जिलों के करीब ढाई हजार गांव जलमग्न हो गए हैं। जिसकी वजह से करीब 11.34 लाख लोग प्रभावित हैं। अभी तक 48 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं बाढ़ में फंसे 3057 लोगों को अबतक बचाया जा चुका है। 

लखीमपुर जिले में बाढ़ ने जमकर मचाई तबाही

बाढ़ प्रभावित जिलों में बारपेटा, काचर, बिश्वनाथ, चराईदेव, चिरांग, डरांग, धेमाजी, डिब्रुगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, करबी आंगलोंग, करीमगंज, लखीमपुर, मजूली, मोरीगांव, नागांव, नलबारी, सिवासागर, सोनितपुर, तमुलपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी शामिल हैं। जिसमें लखीमपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरे जिले में जलजमाव हो गया है। जिसकी वजह से 1.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

राहत कैंप में रह रहे करीब 3 लाख लोग

लखीमपुर के अलावा डरांग जिले में भी बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। इस जिले में 1.47 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं गोलाघाट में भी 1 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से बचने के लिए सरकार ने 490 रिलीफ कैंप बनाये हैं। जिनमें करीब 2.86 लाख लोग रह रहे हैं। वहीं बाढ़ की वजह से 42 हजार हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि खराब हो गई है। 

असम में क्यों आता है बाढ़?

दरअसल असम एक ऐसा राज्य है जो पूरी तरह से नदी की घाटी में बसा हुआ है। असम का कुल क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किलोमीटर है। जिसमें से 56 हजार वर्ग किलोमीटर का इलाका ब्रह्मपुत्र नदी की घाटी में बसा है। बाकि बचा हुआ इलाका बराक नदी की घाटी में बसा है। इसलिए बरसात के दिनों में नदियों में बाढ़ आने से पूरे राज्य में जलभराव की स्थिति बन जाती है। एक अनुमान के मुताबिक हर साल असम के कुल एरिया का लगभग 40 फीसदी इलाका बाढ़ में डूब जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...