back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में मिला पहला Mpox का मरीज, स्वास्थ्य विभाग कर रहा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 सितंबर को बताया था कि एक युवक में मंकीपॉक्स का मामला पाया गया है। वो युवक हाल ही में उस देश से लौटा था, जहां मंकीपॉक्स तेजी से फैल रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में मंकीपॉक्स का एक अलग मामला सामने आया है। मरीज को संदिग्ध तौर पर बीते दिन एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। अब पुष्टि हुई है कि वो एमपॉक्स पॉजिटिव है। यह मामला विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा घोषित हेल्थ इमरजेंसी का हिस्सा नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 सितंबर को बताया था कि एक युवक में मंकीपॉक्स का मामला पाया गया है। वो युवक हाल ही में उस देश से लौटा था, जहां मंकीपॉक्स तेजी से फैल रहा है। मंत्रालय ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है। उसे निर्धारित अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि प्रोटोकॉल के मुताबिक मामले को संभाला जा रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। ताकि संक्रमण के किसी भी संभावित प्रसार को रोका जा सके।

एमपॉक्स के क्या हैं लक्षण?

बुखार, ठंड लगना, सूजन, थकान, मांसपेशियों और पीठ में दर्द, सिर में दर्द, गले में खराश, नाक बंद और खांसी होना एमपॉक्स के लक्षण हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से इन लक्षणों को नजर अंदाज न करने और संदेह होने पर देर नहीं करते हुए डॉक्टर से मिलने की सलाह दी है।

क्या है मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स इस वायरस की पहचान वैज्ञानिकों ने पहली बार 1958 में की थी जब बंदरों में ‘पॉक्स जैसी’ बीमारी का प्रकोप हुआ था। एमपॉक्स वायरल संक्रमण है जो मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति या जानवर के साथ संपर्क में आने से फैलता है। एमपॉक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रामक त्वचा या मुंह या जननांगों जैसे अन्य घावों के सीधे संपर्क के माध्यम से फैल सकता है। 

मंकीपॉक्स से बचाव

त्वचा या गुप्तांगों पर घाव वाले लोगों के करीब जाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, बीमार लोगों द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़े, बिस्तर, या स्वास्थ्य संस्थानों में उपयोग की गई वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। संक्रमित जंतुओं के संपर्क में आने से भी परहेज करें। मंकीपॉक्स के मामले सामने आए देशों में जाने से बचें और वहां से आए लोगों से कुछ समय तक दूरी बनाए रखें।

 

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। केंद्र सरकार ने दुनिया में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच 20 अगस्त को देश के सभी पोर्ट, एयरपोर्ट के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

मंकी पॉक्स को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, सभी संदिग्ध मामलों की स्क्रीनिंग और टेस्ट कराने के आदेश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सोमवार को सभी राज्यों को मंकी पॉक्स के सभी संदिग्ध मामलों की स्क्रीनिंग और टेस्ट कराने को...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...