back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में कोविड के बीए.4, बीए.5 वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) ने रविवार को भारत में कोविड-19 के बीए.4 और बीए.5 वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि की। इंसाकॉग ने एक बयान में कहा, तमिलनाडु में 19 साल की एक युवती सार्स-कोव-2 के बीए.4 वेरिएंट से संक्रमित पाई गई है। वह टीकेकी दोनों खुराक लगवा चुका है और उसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। इंसाकॉग ने कहा कि इससे पहले, हैदराबाद हवाईअड्डे पर उतरने वाला एक दक्षिण अफ्रीकी यात्री बीए.4 वेरिएंट से संक्रमित पाया गया था। इंसाकॉग के अनुसार, इस बीच तेलंगाना में एक पुरुष बीए.5 वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। जीनोमिक्स कंसोर्टियम निकाय ने बयान में कहा, तेलंगाना में 80 वर्षीय एक पुरुष बुजुर्ग बीए.5 वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। रोगी में संक्रमण के हल्के लक्षण दिखे हैं। उसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है और वह टीकेकी दोनों खुराक लगवा चुका है। जीनोम अनुक्रमण निकाय ने आगे कहा कि एहतियात के तौर पर बीए.4 और बीए.5 रोगियों का संपर्क ट्रेसिंग किया जा रहा है। इंसाकॉग ने कहा, बीए.4 और बीए.5 विश्व स्तर पर प्रसारित होने वाले ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब-वेरिएंट हैं। ये इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से पहले रिपोर्ट किए गए थे और अब कई अन्य देशों से रिपोर्ट किए गए हैं। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵