back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों ने दिखाई कलाबाजियां

सुलतानपुर, 16 नवम्बर (आईएएनएस)। पूर्वांचल एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद भारतीय सेना के विमानों ने एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग की और अपने शौर्य की कलाबाजियां दिखाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर शो का आनंद लिया और सेना की बहादुरी को सराहा। प्रधानमंत्री मोदी के सामने मालवाहक विमान एएन 32 हरक्युलिस, मिराज 2000 और जगुआर ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग की। सुखोई 30 विमानों ने हवा में करतब दिखाए। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी सहित सभी गणमान्य लोग वायुसेना का एयरशो देखने के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद वहां एक-एक कर मिराज, सुखोई और जगुआर जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान जमीन पर दहाड़ने लगे। वायुसेना ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपना शौर्य दिखाया। सबसे पहले मिराज 2000 ने लैंड किया। इसके बाद एक मालवाहक विमान ने लैंड किया जिससे उतरे कमांडोज ने प्रदर्शन किया कि कैसे किसी समस्याग्रस्त स्थान पर पहुंचकर वे स्थितियों को काबू में ले सकते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के आसमान पर सुखाई 30 ने हवा में करतब दिखाए। इसके बाद मिराज 2000 ने एयरस्ट्रिप पर उड़ान भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयर शो का आनंद लिया और सेना की जांबाजी को सलाम किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना का विमान एएन 32 मालवाहक विमान उतरा। जो कि युद्ध के समय सेना के जवानों को खाद्य व रसद सामग्री पहुंचाने का काम करता है। प्रधानमंत्री के सामने मिराज 2000 ने सफलतापूर्वक लैंड किया। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵