back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fighter Plane Crash: मध्यप्रदेश में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, दोनों पायलट घायल, जांच जारी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। यह हादसा शिवपुरी जिले के करैरा थाना इलाके की जरगामा सानी सुनारी चौकी के पास हुआ।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। यह हादसा शिवपुरी जिले के करैरा थाना इलाके की जरगामा सानी सुनारी चौकी के पास हुआ।

दोनों पायलट घायल, अस्पताल में भर्ती

इस लड़ाकू विमान में दो पायलट सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके को घेरकर जरूरी जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान क्रैश कैसे हुआ। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली कारणों का पता एयरफोर्स की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। विमान हादसे के बाद इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने तेज आवाज सुनी और धुएं का गुबार उठते देखा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे से किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही इसके पीछे की असली वजह सामने आएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की मौत पर रोहित पवार का दावा, प्लेन क्रैश में पायलट का इस्तेमाल कर साजिश की संभावना की जताई आशंका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने हाल ही में बारामती विमान हादसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵