back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘यह कैसी लड़ाई, जहां इंसान की अहमियत नहीं’, पहलगाम आतंकी हमले पर बिफरे क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी, लिखा लंबा पोस्ट

आईपीएल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहलगाम हमले पर भड़के गए हैं।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलाबारी कर आतंकियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। आर्मी की ड्रेस पहनकर आए आतंकियों ने पहलगाम में घूमने पहुंचे पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर 26 लोगों को मार दिया। हमले को अंजाम देकर आतंकी मौका देख भाग निकले। दिल दहला देने वाले इस अटैक में 26 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 17 लोग मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। घटना को लेकर देश दुनिया में कड़ी निंदा की जा रही है। 

8c3bfdb987c226c452702d99d4bcde24-WhatsApp Image 2025-04-23 at 5.57.28 PM.jpeg

पहलगाम हमले को लेकर भड़के क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी 

पहलगाम आतंकी हमले पर बॉलीवुड सेलिब्रिट से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी के नेता और क्रिकेट जगत से जुड़ी कई महान हस्तियों ने दुख जताया है। पीडि़त परिवारों के प्रति संवदेना व्‍यक्‍त की है। वहीं, आईपीएल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस हमले पर भड़के गए है। वह इस हमले से इतने आहत हुए कि, अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा दिया। उन्‍होंने अपने इस पोस्‍ट के जरिए हमले में मारे गए पीडि़तो के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। और इस कायराना हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है।

इंसान की जान की कोई कीमत नही -शमी 

इस घटना के बाद मोहम्मद शमी बहुत आहत हुए हैं। उन्‍होने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्‍ट लिखा। उन्‍होंने लिखा, “पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बारे में सूचना मिली। धर्म के नाम पर मासूम लोगों को जान से मारना यह पूरी तहर से गलत है। कोई भी कारण, कोई भी विचारधारा हो इस तरह के भयानक एक्ट को जस्टिफाई नहीं कर सकता है। 

इस पागलपन का जल्द ही अंत होगा -शमी 

मोहम्‍मद शमी ने आगे लिखा, ‘यह कैसी लड़ाई है, जहां इंसान की जान की कोई कीमत ही नहीं। मैं सोच भी नहीं सकता हूं कि इस हमले का शिकार बने लोगों की फैमिली किस दर्द से गुजर रही होगी। परिजनों को इस दुख की घड़ी में दर्द को सहन करने की ताकत मिले। जिन्होंने अपनों को खोया उनके लिए हमें बेहद दुख है। उम्मीद करता हूं कि इस पागलपन का जल्द ही अंत होगा और इन आतंकियों को खोजकर बिना किसी दया के सजा दी जाएगी।’

धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा

बता दें कि, मंगलवार (22 अप्रैल ) को दोपहर के समय पर जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आर्मी ड्रेस में आए आतंकियों ने पर्यटकों अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चंद मिनटों के अंदर पहलगाम में लाशों का ढेर लग गया और हर तरफ अफरातरफी मच गई। यह घटना दिल दहला देने वाली है। यह पुलवामा के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा आतंकी हमला है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵