back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान का बेटा सपना पूरा करने के लिए हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाया

जयपुर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन के सपने को हकीकत में बदलने के लिए शादी समारोह के बाद उसे हेलीकॉप्टर से अपने घर लाया। भरतपुर जिले के वैर सबब्लॉक में रायपुर गांव के रहने वाले दूल्हे सियाराम गुर्जर ने सोमवार को अपने ससुराल में एक हेलिकॉप्टर किराए पर लिया और मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ उड़ान भरकर अपने गांव वापस लाया। किसान का बेटा सियाराम गुर्जर पत्नी के अलावा अपने भाई करतार सिंह और बहनोई रामप्रसाद के साथ हेलिकॉप्टर पर सवार हुआ। विदाई के समय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे कि कहीं कोविड गाइडलाइन को विफल न कर दिया जाए, क्योंकि हेलीकॉप्टर की एक झलक पाने के लिए वहां बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। गुर्जर ने कहा कि उनकी पत्नी रमा का एक हेलीकॉप्टर में बैठकर पिया के घर जाने का सपना था और इसलिए उन्होंने एक हेलिकॉप्टर किराए पर लिया, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये थी। रमा ने कहा कि अपने ससुराल जाने के लिए हेलिकॉप्टर की सवारी करना उनका सपना था, जिसे अब हकीकत में बदल दिया गया है। नदबई तहसील के गांव कारिली से हंसराज गुर्जर की बेटी रमा के साथ सियाराम गुर्जर की शादी धूमधाम से हुई। शुरुआत में, जिला कलेक्टर के साथ-साथ सीएमएचओ ने क्षेत्र में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर बारात के लिए हेलिकॉप्टर किराए पर लेने के लिए दूल्हे के दिए आवेदन को खारिज कर दिया था। हालांकि, बाद में कुछ नियम और शर्तो के साथ अनुमति दी गई, जिसका दूल्हे ने विधिवत पालन किया। इस तरह दुल्हन की असामान्य विदाई कस्बे में चर्चा की बात बन गई। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल कब बनेंगी दुल्‍हन? दुबई में प्राइवेट जेट पर होगी शादी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट और मॉडल तान्या मित्तल एक बार फिर घरवालों के...
spot_img

Latest Stories

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵