back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एलजी हाउस पहुंचे किसान नेताओं ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एलजी से मुलाकात, ज्ञापन सौंपा

-एलजी हाउस के अंदर जाने की जिद कर रहे किसानों को पुलिस ले गई डीसीपी ऑफिस, जहां कराई गई बात नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। कृषि कानूनों के विरोध में बीते सात महीनों से जारी किसान आंदोलन में अलग-अलग बॉर्डर पर बैठे किसानों का जत्था नेताओं के साथ शनिवार को एलजी हाउस पहुंचा तो उनकी एलजी से वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात हुई। इसके बाद किसानों की तरफ से ज्ञापन सौंपा गया। हालांकि किसान एलजी हाउस के अंदर जाने और उनसे मुलाकात करने की जिद कर रहे थे, लेकिन बीते दिनों बीमारी के बाद संक्रमण से बचने के उपायों पर जोर दे रहे एलजी की तरफ से मुख्य सचिव किसानों से मिलने आए। हालांकि किसान एलजी से मिलने की जिद पर अड़े रहे और सड़क पर ही उन्होंने डेरा डाल दिया। कुछ देर बाहर सड़क पर किसानों के बैठने के बाद वहां पुलिस पहुंची और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र डागर और उनके साथियों को पुलिस वाहन में बैठाकर सिविल लाइन ले जाया गया, जहां से उन्हें पुलिस वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल ले गई। वहां कुछ देर रूकने के बाद फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस के डीसीपी कार्यालय ले जाया गया और वहां मौजूद मुख्य सचिव की मौजूदगी में एलजी से वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिये बात कराई गई। बात करने के बाद इन्होंने मुख्य सचिव को ऑफिस में ज्ञापन भी सौंपा। नहीं लिया गया हिरासत में उधर किसान नेताओं को पुलिस वाहन में बैठाए जाने के बाद सोशल मीडिया विभिन्न प्लेटफॉर्म पर किसानों को हिरासत में लिए जाने को लेकर खबरें चलने लगीं। वहीं कुछ नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर भी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए। हालांकि इस भ्रामक जानकारी को लेकर किसी तरह का तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस की तरफ से तत्काल बयान भी जारी किया गया कि न तो किसी को हिरासत में लिया गया है और न ही किसी किसान नेता की गिरफ्तारी डाली गई है। और क्या कहा पुलिस ने वहीं, किसान नेता की गिरफ्तारी की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से भी ट्वीट किया गया और इस किसान नेता की गिरफ्तारी की खबर को फेक न्यूज बताया गया। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर झूठी है। पुलिस ने यह भी लिखा कि उन्हें शक है ऐसी गलत खबरें सोशल मीडिया पर उड़ाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 5 मिनट बाद डिलीट हुआ ट्वीट राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर जिस ट्विटर अकाउंट के जरिये दी गई थी। उसे कुछ देर बाद ही हटा लिया गया। दरअसल दिल्ली पुलिस और राकेश टिकैत द्वारा गिरफ़्तार नहीं किए जाने को लेकर जैसे ही ट्वीट किया गया तो इसके ठीक 5 मिनट बाद ही इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। एहतियातन बढ़ाई थी सुरक्षा उधर कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले सात महीने से डेरा डाले किसानों द्वारा एलजी को ज्ञापन सौंपने का एलान करने के बाद राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। खासतौर सीमावर्ती इलाकों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सामान्य दिनों की तुलना में सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर सहित अन्य सीमावर्ती इलाकों में करीब पांच अतिरिक्त कंपनी की तैनाती की गई है। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती कर दी गई है। हालांकि बॉर्डर पर पहले से भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त हैं और बैरिकेडिंग लगाकर वहां सुरक्षा कर्मियों की पहले से ही तैनाती की गई है। लेकिन शनिवार को किसानों किसानों द्वार ज्ञापन सौंपने का ऐलान करने के बाद सुरक्षा को और भी चौकस कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों से सटे इलाकों में भी सुरक्षाबलों को गश्त पर लगाया गया है। वीडियो कैमरे व दूरबीन से लैस इस दौरान कोई आसामाजिक तत्व किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाकर माहौल को बिगाड़ें नहीं, इसके लिए संदिग्धों पर वीडियो कैमरे व दूरबीन से लैस होकर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं खुफिया इकाइयों से भी पुलिस लगातार सूचनाएं एकत्र कर रही है। ताकि कोई ऐसी स्थिति न हो, जिसके कारण हालात खराब हों। पीसीआर गश्त बढ़ाई जाएगी वहीं दिल्ली पुलिस की तरफ से इन इलाकों में पीसीआर की गश्त बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया था। हालांकि सामान्य तौर पर भी पीसीआर गश्त करती है, लेकिन बुधवार को इसकी संख्या में करीब 20 फीसदी और बढ़ा दी जाएगी। साथ ही बाइक पेट्रोलिंग करते हुए भी संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵