back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन, केंद्र के साथ बातचीत के लिए तैयार

पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल लंबे समय से किसानों की मांग को लेकर अनिश्चितकाल अनशन पर बैठे थे हालांकि अब उन्होंने अनशन को समाप्त कर दिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना अनशन खत्म करने का फैसला लिया है। डल्लेवाल ने फतेहगढ़ साहिब में किसान महापंचायत के दौरान इस बात की घोषणा कर दी कि वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से आंचल समाप्त करने की अपील की थी जबकि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनसे अनशन खत्म करके बातचीत की टेबल पर आने की अपील कर चुके हैं। 

रवनीत सिंह बिट्टू ने अनशन खत्म करने की अपील की 

शनिवार को कांग्रेस से भाजपा में गए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा की संसद सत्र के दौरान सभी मंत्रियों और बीजेपी के नेताओं ने किसान नेता डल्लेवाल के हाल-चाल के बारे में जानकारी ली। बिट्टू ने कहा की भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के हित के लिए कई बार उनसे चर्चा की है और वह चाहते हैं कि जगजीत सिंह डल्लेवाल अपना अनशन खत्म करके केंद्र के साथ बातचीत कर इस मामले को सुलझाएं। रवनीत बिट्टू ने कहा कि वह किसानों का दर्द भली भांति समझते हैं क्योंकि वह भी किसान परिवार से ही आते हैं। 

MSP की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर अनशन पर थे डल्लेवाल 

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 23 नवंबर 2024 से अनिश्चितकाल अनशन पर बैठे थे। उनकी मांग थी की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी किसानों को दी जाए। इस बीच केंद्र सरकार की ओर से कई बार बातचीत का प्रस्ताव भी दिया गया लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई।

बता दें कि बीते दिनों पंजाब पुलिस ने पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को हटा दिया था इसके बाद किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

निलंबित सांसदों के विरोध के बीच राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार’, बिट्टू ने भी किया पलटवार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद परिसर में बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बहस इतनी तीखी...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...