back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चौधरी साहब के निधन से किसान कौम को गहरा आघात : टिकैत

नई दिल्ली, 06 मई (हि.स.)।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। टिकैत ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के निधन से वो निशब्द हैं । चौधरी साहब ने जीवन भर किसानों के कल्याण के लिए कार्य किया। उनके निधन से किसान कौम को गहरा आघात पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र और बागपत लोकसभा सीट से सात बार सांसद व केंद्रीय मंत्री रहे 82 वर्षीय चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने से उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गयी थी। यह संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा कि मंगलवार को उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...