नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनको लेकर नए नए खुलासे होते जा रहे हैं। अब ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को लेकर नया खुलासा हुआ है कि उन्होंने गलत पते के जरिए राशन कार्ड बनवाया और फिर इसी राशन कार्ड का प्रयोग करके अपना दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनवाया।
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर ने यह फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पिंपरी के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल हॉस्पिटल से बनवाया था। ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर ने यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल हॉस्पिटल में फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनाने के लिए जो पता दिया था उसका पता प्लॉट नंबर 53, देहू-आलंदी, तलवडे, महाराष्ट्र था। जब इस पते की जांच की गई तो यह रिहायशी प्रॉपर्टी की जगह बंद हो चुकी कंपनी थर्मोवेरिटा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड निकली।
दरअसल इस फर्जीवाड़े का पता जांच में खुलकर सामने आया है
दरअसल इस फर्जीवाड़े का पता जांच में खुलकर सामने आया है। इस जांच में पता चला है कि ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर ने कंपनी थर्मोवेरिटा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के एड्रेस का प्रयोग करते हुए पहले राशन कार्ड बनवाया। उसके बाद जारी राशन कार्ड की सहायता से पूजा खेडकर ने यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल हॉस्पिटल से अपने आप को लोकोमोटर डिसैबिलिटी से पीड़ित बताकर दिव्यांगता सर्टिफिकेट हासिल कर लिया था। बताना चाहेंगे कि लोकोमोटर डिसैबिलिटी में किसी भी व्यक्ति के पैर सही से काम नहीं कर पाते हैं। इस तरह से ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर ने अपना फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट हासिल कर लिया था।
LBSNAA ने ट्रेनी पूजा खेडकर की ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द कर दिया
वहीं इस खुलासे से पहले उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी ने ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की महाराष्ट्र से ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द कर दिया था। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी ने ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को वापस बुलाने के लिए लेटर भी जारी किया, जिसमे पूजा खेड़कर को सूचित किया गया था कि उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए तुरंत बुलाया गया है। साथ में ही पूजा खेड़कर को पत्र के द्वारा सूचित किया गया कि उन्हें(पूजा खेडकर) महाराष्ट्र राज्य सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुक्त कर दिया गया है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी(LBSNAA) ने महाराष्ट्र सरकार को भी इस विषय में पत्र के माध्यम से सूचित किया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





