back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोहाली में इंटेलीजेंस हेडक्वोर्टर में धमाका, रॉकेट हमले की आशंका (लीड)

चंडीगढ़, 10 मई (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलीजेंस हेडक्वोर्टर में सोमवार देर शाम धमाका हुआ। ऐसी जानकारी मिली है कि यह धमाका रॉकेट जैसे किसी चीज से हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि बिल्िंडग की तीसरी मंजिल पर यह धमाका हुआ है। हेडक्वोर्टर के पास के इलाके सील कर दिये गये हैं और मामले की जांच की जा रही है। मौके पर बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक की टीम मौजूद है। पंजाब पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि हेडक्वोर्टर में यह धमाका शाम सात बजकर 45 मिनट के करीब हुआ। यह एक मामूली धमाका था। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और जांच जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस महानिदेशक बी के भावरा से बात करके उनसे घटना की जानकारी ली है। गौरतलब है कि चार दिन पहले ही पंजाब पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के करनाल में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गिरफ्तार किये गये थे। पंजाब पुलिस ने पांच मई को हुई इन गिरफ्तारियों को संभावित आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक टालने की कार्रवाई बताया था। पुलिस ने साथ ही कहा था कि आईएसआई का राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश करने का दावा गलत है। डीजीपी भावरा ने मीडिया को बताया था कि केंद्रीय एजेंसी से जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध विस्फोटक और हथियार लेकर फजिल्का और फिरोजपुर जिलों में हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आतंकवादियों ने बताया कि वे पाकिस्तान में रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा के लिये काम करते हैं। रिंडा पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा में सक्रिय है और वह कई मामलों में वांछित है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली धमाके केस में बड़ा खुलासा-आतंकी उमर का सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जानिए वीडियो में क्या कहता दिखा उमर?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। धमाके के मुख्य आरोपी और पुलवामा निवासी...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵