back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवसान: सांसों के संकटकाल में जुदा हुए वृक्ष मित्र सुंदरलाल बहुगुणा

देहरादून, 21 मई (हि.स.)। …और कोरोना ने चिपको आंदोलन के नेता वयोवृद्ध सुंदरलाल बहुगुणा को भी छीन लिया। सांसों के संकटकाल में वृक्ष मित्र का जाना पूरे देश को रुला गया। उन्होंने नारा दिया था- ‘धार ऐंच डाला, बिजली बणावा खाला-खाला।’ यानी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेड़ लगाइये और निचले स्थानों पर छोटी-छोटी परियोजनाओं से बिजली बनाइये। वे सादा जीवन उच्च विचार को आत्मसात करते हुए जीवनपर्यंत प्रकृति, नदियों व वनों के संरक्षण में लगे रहे। बहुगुणा ही वह शख्स हैं जिन्होंने दुनिया को अच्छे और बुरे पौधों में अंतर करना सिखाया। सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी, सन 1927 को देवभूमि उत्तराखंड के सिलयारा में हुआ था। प्राइमरी शिक्षा के बाद वे लाहौर चले गए। वहीं से उन्होंने कला स्नातक किया । पत्नी विमला नौटियाल के सहयोग से सिलयारा में ही ‘पर्वतीय नवजीवन मंडल’ की स्थापना भी की। 1949 में मीराबेन व ठक्कर बाप्पा के करीब आने के बाद दलित विद्यार्थियों के उत्थान के लिए काम करने लगे। उनके लिए टिहरी में ठक्कर बाप्पा छात्रावास की स्थापना भी की। दलितों को मंदिर में प्रवेश दिलाने के अधिकार के लिए उन्होंने आन्दोलन छेड़ा। पर्यावरण के मुद्दे पर 1971 में बहुगुणा ने 16 दिन तक अनशन किया। चिपको आंदोलन के कारण वे दुनिया में वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध हो गए। बहुगुणा के काम से प्रभावित होकर अमेरिका की फ्रेंड ऑफ नेचर संस्था ने 1980 में उन्हें पुरस्कृत किया। इसके अलावा उन्हें तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । पर्यावरण को स्थायी संपत्ति मानने वाला इस महापुरुष को पर्यावरण गांधी के नाम से भी पुकारा जाता है। अंतरराष्ट्रीय मान्यता के रूप में 1981 में स्टाकहोम का वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार उन्हें मिला। सुंदरलाल बहुगुणा को 1981 में पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। उन्होंने इसे यह कह कर स्वीकार नहीं किया कि जब तक पेड़ों की कटाई जारी है, वह अपने को इस सम्मान के योग्य नहीं समझते। पुरस्कार रचनात्मक कार्य के लिए 1986 में जमनालाल बजाज पुरस्कार। 1987 में राइट लाइवलीहुड पुरस्कार (चिपको आंदोलन)। 1987 में शेर-ए-कश्मीर पुरस्कार। 1987 में सरस्वती सम्मान। 1989 में सामाजिक विज्ञान के डॉक्टर की मानद उपाधि (आईआईटी रुड़की से)। 1998 में पहल सम्मान। 1999 में गांधी सेवा सम्मान। 2000 में सांसदों के फोरम से सत्यपाल मित्तल अवार्ड। 2001 में पद्म विभूषण हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵