तिरुवनंतपुरम, 5 मार्च (आईएएनएस)। लंबे अंतराल के बाद केरल में रोजाना कोविड-19 के मामले 2,000 से नीचे आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि राज्य ने शनिवार को 1,836 नये मामले दर्ज किए, जबकि टेस्ट पॉजिटिविटी दर भी घटकर 6.02 प्रतिशत रह गई है। कुल 2,988 लोग कोविड निगेटिव निकले। राज्य में कुल सक्रिय मामले 15,825 हैं, जिनमें से 8.5 प्रतिशत रोगियों का इलाज राज्य भर के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। कोविड की 4 मौतें हुईं, जिससे राज्य में अब तक कुल मौत का आंकड़ा 66,136 हो गया है। टीकाकरण के मोर्चे पर 100 प्रतिशत (2.69 करोड़) ने एक खुराक ली है, जिसमें से 86 प्रतिशत (2.31 करोड़) ने दोनों खुराक ली हैं। इसी तरह से 15 से 18 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के 77 प्रतिशत (11.88 लाख) को एक खुराक दी गई है, जबकि 37 प्रतिशत (5.64 लाख) को अब उनकी दूसरी खुराक भी मिल चुकी है। –आईएएनएस एचके/एएनएम




