back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चिपको आंदोलन के नेता पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन

ऋषिकेश, 21 मई (हि.स.)। चिपको आंदोलन के नेता, पर्यावरणविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मभूषण सुंदरलाल बहुगुणा (93 ) का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में आखिरी सांस ली। कोरोना संक्रमित बहुगुणा को 8 मई को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। यह जानकारी एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने दी। उन्होंने बताया कि उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट में रखा गया था। उनके रक्त में ऑक्सीजन की परिपूर्णता का स्तर बीती शाम से गिरने लगा था। चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे सुंदरलाल बहुगुणा ने अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजीव नयन बहुगुणा एम्स में मौजूद है। पर्यावरणविद बहुगुणा का अंतिम संस्कार ऋषिकेश गंगा तट पर आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने उनके निधन को उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम सिंह/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

Share Market Update: ट्रंप की धमकी से सहमा बाजार: Sensex 1600 अंक से ज्यादा लुढ़का, तेल 100 डॉलर के पार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत के शेयर बाजार में...

दाग धब्बे वाले चेहरा को एलोवेरा से बनाएं चमकदार, जानिए ये खास ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इस समय गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा...

आज Varuthini Ekadashi पर दान का है विशेष महत्व, जानें सारी जानकारी और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) हिन्दू...

आज Varuthini Ekadashi के दिन इन मंत्रों का करें, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर एकादशी के दिन विष्णु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵