back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंबाजी मंदिर के अन्दर छोटे कपड़ों में नहीं मिलेगा प्रवेश

– अंबाजी मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के गेट पर लगाया चेतावनी बोर्ड – इससे पहले शामलाजी मंदिर के प्रबंधन ने भी लगाया था प्रतिबंध हर्षभाई शाह अहमदाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। देशभर में महिलाओं के छोटे कपड़ों के पहनने को लेकर छिड़ी चर्चा के बीच बनासकांठा स्थित अम्बाजी मंदिर प्रबंधन ने भी छोटे कपड़े पहने श्रद्धालुओं को मंदिर प्रवेश नहीं करने देने का ऐलान किया है। मंदिर ट्रस्ट ने इस आशय का एक बोर्ड मंदिर के गेट पर लगवा दिया है। इससे पहले अरवल्ली पहाड़ियों में स्थित शामलाजी मंदिर के प्रबंधन भी छोटे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर मंदिर प्रवेश पर रोक लगा चुका है। सोमवार को बनासकांठा स्थित अंबाजी मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगा दिया है। ट्रस्ट ने अंबाजी मंदिर के प्रवेश द्वार पर लिखा, विनम्र निवेदन- मंदिर परिसर में प्रवेश करने के लिए वही पोशाक पहने, जो भारतीय संस्कृति की गरिमा को बनाए रखे। कृपया छोटे कपड़े पहनकर मंदिर परिसर में प्रवेश न करें। मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से संस्कृति का एक सीमा के अंदर अनुपालन करने काा आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अब सभी भक्तों को अपने कपड़ों को लेकर सावधान रहना होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से तमाम भक्त छोटी पोशाक में बरमूडा पहन कर आते हैं। इससे मंदिर परिसर में अन्य लोगों शर्मनाक स्थिति से गुजरना पड़ता है। इसी मामले में शामलाजी विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने भी मंदिर में छोटे कपड़ों के पहनकर मंदिर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया गया कि छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पीताम्बर वस्त्र दिए जाएंगे। मंदिर ने महिलाओं के लिए भी अलग से कपड़ों की व्यवस्था की है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...

परिसीमन आयोग कैसे बनता है और क्यों Supreme Court भी नहीं बदल सकता इसके फैसले? समझिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में चुनावी व्यवस्था को संतुलित...

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵