back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पांच लाख रुपये में हाथी, तीन लाख रुपये में टाइगर, शेर और घड़ियाल को ले सकते हैं गोद

रांची, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अब आप पांच लाख रुपये में हाथी, तीन लाख रुपये में टाइगर, लायन और घड़ियाल, एक लाख रुपये में भालू और पच्चीस हजार खर्च कर मोर को अपना बना सकते हैं। पशुप्रेमियों के लिए यह आकर्षक योजना रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान प्रबंधन नेपेश की है। लोग एक निश्चित राशि चुकाकर जैविक उद्यान के जानवरों को गोद ले सकते हैं और इसके एवज में इनकम टैक्स पर छूट भी पा सकते हैं। कुछ साल पहले मशहूर सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस जैविक उद्यान में अनुष्का और दुर्गा नामक बाघिन और सुंदरी नामक शेरनी को गोद लिया था। अब जैविक उद्यान प्रबंधन एक बार फिर जानवरों की परवरिश के लिए लोगों से सहयोग की अपील कर रहा है। पशुप्रेमी एक निश्चित राशि चुका कर यहां रह रहे किसी भी जानवर को साल भर के लिए गोद ले सकते हैं। इस राशि से जानवरों की बेहतरीन परवरिश तो होगी ही, इस योगदान के एवज में आयकर की धारा 80 जी के तहत छूट का भी प्रावधान उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं, उद्यान परिसर में जानवरों को गोद लेनेवालों का नाम डिस्प्ले किया जायेगा और डोनर्स एवं उनके परिवार के लोगों को पूरे साल नि:शुल्क प्रवंश दिया जायेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जैविक उद्यान में हाथी, बाघ, शेर, दरियाई घोड़ा, चीता, स्लोथ और हिमालयन भालू, घड़ियाल, भेड़िया, चीतल, लंगूर, एमू, सांप सहित विभिन्न जीव-जंतुओं को गोद लिया जा सकता है। गोद लेने के एवज में चिड़ियाघर प्रबंधन को मिलनेवाली राशि जानवरों की देखरेख, इलाज और प्रशिक्षण पर खर्च की जाती है। लगभग 83 हेक्टेयर में फैले इस उद्यान में अभी 4 शेर, 10 बाघ और 8 तेंदुआ समेत कुल वन्य प्राणियों की संख्या 1498 है। इस उद्यान परिवार में जिराफ और जेब्रा भी शामिल होनेवाले हैं। जिराफ कोलकाता के जूलोजिकल गार्डेन और जेब्रा द अफ्रीका से आयेगा। इसके लिए सारी कागजी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। –आईएएनएस एसएनसी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...