back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एकल श्रीहरि रजत जयंती वर्ष महोत्सव 6 मार्च से होगा शुरू

नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स)। वनवासी समाज को समर्पित एकल अभियान एवं श्रीहरि सत्संग समिति के रजत जयंती वर्ष महोत्सव का आरंभ छह और सात मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजिका मीना अग्रवाल ने प्रेस क्लब में गुरूवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की जानकारी दी। दो दिवसीय रजत जयंती समारोह में अभियान की संकल्पना, अनुभव कथन, प्रतियोगिता सम्मान, पुस्तक विमोचन, फिल्म प्रदर्शन, एकल सुर ताल इत्यादि विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि छह मार्च को लाजपत भवन सभागार में पत्रकार रामबहादुर राय, रजत शर्मा, प्रफुल्ल केतकर और अंशुमान तिवारी की उपस्थति में दोपहर 2.30 बजे महोत्सव का उद्घाटन होगा। जिसमें महर्षि वशिष्ठ और महर्षि विश्वामित्र नामक डेढ़-डेढ़ घंटे के दो सत्र होंगे। अग्रवाल ने बताया कि सात मार्च को वनवासी कथाकारों द्वारा केदारनाथ साहनी सभागार, कनाट प्लेस में 5 बजे से 7.30 बजे तक श्रीहरि द्वारा प्रशिक्षत कथाकार, वनवासी भाई-बहनों द्वारा एक भव्य कार्यक्रम ‘भारत के रंग एकल के संग’ प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में झारखंड के दिलेश्वर यादव, राधेश्याम, निर्मल भाई एवं नितेश कुमार, महाराष्ट्र के विकास मगर, उत्तर प्रदेश के सोनू कुमार, उत्तराखंड की हिमा कुमारी एवं निशा सेन, असम की नंदिनी हाजोंग, प्रिया चंद एवं जुनाकी पांडव असम, हिमाचल प्रदेश की करुणा ठाकुर, मध्य प्रदेश से अशोक शरण एवं जोहन सिंह मरकाम और बिहार की खुशबू कुमारी प्रस्तुति देंगे। श्रीहरि सत्संग समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में एकल श्रीहरि के 22 चैप्टर्स द्वारा वर्ष भर कार्यक्रम करने की योजना है। समिति की मुंबई इकाई के अध्यक्ष विजय जी. केडिया के अनुसार महोत्सव का समापन, वर्ष के अंत में एक भव्य कार्यक्रम के साथ मुंबई में होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार प्राप्त मां भारती की सेवा में एकल अभियान 31 वर्षों से ग्राम विकास के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। एक लाख से अधिक विद्यालयों के माध्यम से एकल ने समाज परिवर्तन का सश्कत मार्ग प्रशस्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...