back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद की बदलेगी तस्वीर: हिंडन रिवर फ्रंट बनाने की कोशिशें तेज, सरकार से मिलेगा प्रोजेक्ट का आधा खर्च

गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली हिंडन नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने की कोशिशें तेज हो गई है। अब निश्चित रूप से गाजियाबाद की तस्वीर बदल जाएगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली हिंडन नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। अब ये कोशिशें सफल होती हैं तो निश्चित रूप से गाजियाबाद की तस्वीरें बदल जाएगी। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग और स्थानीय विधायक संजीव शर्मा अपने-अपने स्तर पर हिंडन रिवर फ्रंट के लिए बातचीत कर रहे हैं। सांसद अतुल गर्ग ने रिवर फ्रंट के लिए प्लानिंग और खर्च का ब्योरा मांगा था। जिसकी रिर्पोट सामने आ गई है। इसमें सिंचाई विभाग ने बताया कि, हिंडन रिवर फ्रंट बनाने में करीब 1000 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है। आइए जानते है इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर बात के बारे में ।

गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली हिंडन नदी की तस्वीर अब बदल सकती है, इसके लिए गाजियाबाद के सांसद सरकार के जलशक्ति मंत्रालय से भी बात कर चुके हैं। सांसद का मानना है कि अगर यूपी सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 12.5 फीसदी फंड भी दे देती है तो बाकी पैसों का इंतजाम एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से लोन लेकर कर लिया जाएगा

केंद्र सरकार से मिलेगा प्रोजेक्ट का आधा खर्च

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, अतुल गर्ग का कहना है कि, हिंडन रिवर फ्रंट के लिए केंद्र सरकार से आधा खर्च मिल जाएगा और बाकी के खर्च की व्यवस्था राज्य सरकार से करनी होगी। संजीव शर्मा ने भी उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्रालय से संपर्क किया है। सांसद का मानना है कि अगर यूपी सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 12.5 फीसदी फंड भी दे देती है तो बाकी पैसों का इंतजाम एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से लोन लेकर कर लिया जाएगा। कुछ फंड जीडीए के जरिए भी आ जाएगा। हालांकि, सिंचाई विभाग द्वारा प्रोजेक्ट का एस्टीमेट और डीपीआर तैयार होने के बाद इस पर आगे की कार्यवाही शुरू हो पाएगी।

गोमती रिवर फ्रंट की तरह विकसित करना चाहते हैं हिंडन रिवर फ्रंट

गाजियाबाद में करहेड़ा पुल से लेकर हिंडन बैराज रेलवे लाइन तक दोनों ओर रिवर फ्रंट डेवलप किया जाना है। इसके अलावा, प्रोजेक्ट में हरनंदी नदी के सौंदर्यीकरण करने की भी योजना है जिसके लिए स्थानीय प्रशासन चाहता है, इसे लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की तरह विकसित किया जाए। प्रोजेक्ट के तहत, यहां बोटिंग के साथ-साथ बच्चों के लिए सुंदर पार्क और गाड़ियों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जानी है। जिसके लिए यहां म्यूजिकल फाउंटेन और खूबसूरत पेड़-पौधों से नदी की खूबसूरती बढ़ाने की भी योजना बनाई जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...