नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ED ने सोमवार को मनी लॉन्डरिंग मामले में पंजाब से आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी की है। अरोड़ा के गुरुग्राम स्थित घर पर छापेमारी की गई है। संजीव पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। इस कार्रवाई को लेकर आप नेता BJP को घेर रहे हैं।
मैं एजेंसियों के साथ पूरी तरह ये सहयोग करूंगा : संजीव
इसी बीच संजीव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है कि, “मैं एक कानून के नियमों का पालन करने वाला नागरिक हूं। मुझे सर्च ऑपरेशन के पीछे के कारण का पता नहीं लगा है। मैं एजेंसियों के साथ पूरी तरह ये सहयोग करूंगा। साथ ही यह सुनिश्चित करूंगा कि उनके हर सवाल का जवाब मिले।
मनीष सिसोदिया ने किया एक्स पर पोस्ट
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया कि संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी उनकी पार्टी को तोड़ने का प्रयास है। लेकिन आप के सदस्य रुकेंगे नहीं, बिकेंगे नहीं, डरेंगे नहीं।
संजीव अरोड़ा के घर पर छापेमारी को लेकर AAP नेता संजय सिंह का पोस्ट
संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “एक और सुबह, एक और रेड। आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं। PM मोदी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। SC ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा। ये एजेंसियों कोर्ट को नही मानती, सिर्फ अपने आका की मानती है। लेकिन पीएम मोदी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है। फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते पीएम मोदी।”
संजीव ने प्लॉट का किया गलत इस्तेमाल
ED के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के शासन के समय संजीव अरोड़ा को एक प्लॉट अलॉट किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने इस प्लॉट पर रेजीडेंशियल कॉलोनी बना ली और अपने हित के लिए प्लॉट बेचे।




