back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Liquor Scam: ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश की चार्जशीट, केजरीवाल को बताया असली किंगपिन और साजिशकर्ता

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दिया है। जिसमें उसने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले का असली किंगपिन और साजिशकर्ता बताया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में ईडी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल और उनकी पार्टी आप को भी आरोपी बनाया है। ईडी ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को किंगपिन और साजिशकर्ता बताया है। इस दौरान ईडी ने दावा किया है कि गोवा चुनाव में रिश्वत के पैसों की जानकारी अरविंद केजरीवाल को भी थी।

चार्जशीट में केजरीवाल और विनोद के रिश्ते पर खुलासा

चार्जशीट में बताया गया है कि कविता के पीए ने आरोपी विनोद चौहान के जरिये 25.5 करोड़ रुपये गोवा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को पहुंचाये थे। इस दावे को पुख्ता करने के लिए ED ने अरविंद केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के वॉट्सएप चैट की डिटेल भी चार्जशीट में पेश किये हैं। ईडी का कहना है कि इससे साफ होता है कि विनोद चौहान और अरविंद केजरीवाल के रिश्ते काफी अच्छे थे।

21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को किया था गिरफ्तार

ED की चार्जशीट पर मंगलवार को कोर्ट ने संज्ञान लिया और केजरीवाल को 12 जुलाई के लिए समन भेजा है। बता दें कि ईडी ने शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में हैं। कोर्ट ने उन्हें 12 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश करने का निर्देश जारी किया है।

चार्जशीट में प्रोसीड ऑफ क्राइम का भी जिक्र

चार्जशीट में ED ने प्रोसीड ऑफ क्राइम का भी जिक्र किया है। जिसमें बताया है कि आरोपी विनोद चौहान के मोबाइल नंबर से हवाला नोट नंबर के काफी मात्रा में स्क्रीन शॉट बरामद हुए हैं। जो कि इनकम टैक्स ने भी पहले बरामद किये थे। ये स्क्रीन शॉट बताते हैं कि कैसे विनोद चौहान अपराध से अर्जित पैसे को दिल्ली से गोवा हवाला के जरिये ट्रांसफर कर रहा था। इस पैसे का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी के द्वारा गोवा चुनाव में इस्तेमाल किया जाना था। जिसे गोवा में मौजूद चनप्रीत सिंह मैनेज कर रहा था। 

हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर लगाई थी रोक

बता दें कि दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर निचली अदालत ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। जिसके बाद ईडी ने इस जमानत का विरोध करते हुए इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। जहां हाईकोर्ट ने निचली अदालत के 20 जून के आदेश पर रोक लगा दी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं का पहला रिएक्‍शन

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया है, जहां 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...